फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The scent of perfume with the tinkling of bangles also have went pale

चूड़ी की खनक के साथ इत्र की खुशबू भी पड़ गई फीकी

Fri, 12 Apr 2019 12:06 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 12 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
The scent of perfume with the tinkling of bangles also have went pale
एक कारखाने में चूड़ी तैयार करते कारीगर। - फोटो : अमर उजाला
हसायन। सरकार और जिला प्रशासन की उपेक्षाओं के कारण कस्बा के उद्योग-धंधे दम तोड़ते जा रहे हैं। कस्बा के दो प्रमुख उद्योग (चूड़ी और इत्र) का हाल भी बुरा हो गया है। चूड़ी उद्योग से जुड़े फैक्टरी मालिक, कारीगर और मजदूरों के सामने भूखमरी की स्थिति आ गई है। वहीं इत्र उद्योग की भी हालत खस्ता हो गई है।
विज्ञापन


अब इस उद्योग से जुड़े मालिक, कारीगर और मजदूरों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों का कहना है कि चुनाव आते ही जनप्रतिनिधि क्षेत्र का दौरा शुरू कर देते हैं लेकिन, चुनाव जीतने के बाद वे कभी दर्शन नहीं देते। जब हमलोग अपनी समस्याएं उनके सामने रखते हैं बदले में सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन


 दो दशक पूर्व कस्बा में दो दर्जन सें ज्यादा चूड़ी की मिनी फैक्ट्रियां थी। वर्तमान में यह कारोबार अब गिने चुने जगहों पर ही रह गया है। यहां की इत्र की खुश्बू काफी दूर-दूर तक जाती थी। दूर-दराज के व्यापारी यहां गुलाब के फूलों से गुलाब रूह, गुलाब जल तैयार करवा कर ले जाते थे जिससे यहां के लोगों को रोजगार मिलता था। लेकिन, सरकारी सहायता नहीं मिलने और और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण अब यहां उद्योग धंधा चौपट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed