फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The Sangh worked to bring uniformity in the society with the ideas of its nationalism.

संघ ने अपने राष्ट्रवाद के विचारों से समाज में एकरूपता लाने का कार्य किया

Wed, 09 Oct 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
The Sangh worked to bring uniformity in the society with the ideas of its nationalism.
स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में की कदमताल
विज्ञापन

विजयादशमी पर्व पर हुआ आरएसएस का कार्यक्रम, निकला पथ संचलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने राष्ट्रवाद के विचारों से समाज में एकरूपता लाने का काम किया है। भारत का इतिहास संघर्षों का रहा है। इतिहास बताता है कि भारत पर शासन कर देश को तोड़ने और लूटने का कार्य किया गया। मुगलों ने जहां भारतीय संस्कृति को तोड़ने का कार्य किया। अंग्रेजों ने शिक्षा पद्धति में बदलाव कर भारत के वेदों की परंपरा को विघटित करने का काम किया। आज भी राष्ट्र विरोधी ताकतें देश को नुकसान पहुचंने के लिए हमें जाति वाद और भेद भाव मे उलझाना चाहती है। ऐसी ताकतों से हमें सतर्क रहना होगा। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुशील ने कहीं। इस अवसर पर गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन भी किया। संचलन का कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मंचासीन अतिथियों ने संघ के संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार, गुरु गोलवलकर एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अतिथियों ने शास्त्र पूजन भी किया। स्वयंसेवक द्वारा एकल गीत का गान किया गया। मुख्य वक्ता सुशील ने रामायण के प्रेरक प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान राम ने सबरी के बेर खाकर ,निषाद और जटायू को गले लगाकर वर्ग भेद मिटाने का संदेश दिया। देश में रामराज्य की स्थापना के लिये के सभी को राम के आदर्शाें को अपनाने की आवश्यकता है। संघ के स्वयंसेवक ऊंच-नीच, भेदभाव को मिटाने का काम करते है।
विज्ञापन

संघ शाखा के माध्यम से समाज मे सामाजिक समरसता लाने का कार्य करता है। देश में कभी भी प्राकृतिक आपदा या अन्य आपदाएं आईं तो संघ के स्वयंसेवकों ने घर से निकलकर समाज की सेवा की। भारत की संस्कृति ने हमेशा ही विश्व को मार्गदर्शन देने का काम किया है। विजयदशमी के इस उत्सव पर हम सभी समाज विरोधी बुराइयों को खत्म कर राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें। अध्यक्षता डीएन वर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे। स्वयं सेवकों द्वारा नगर में पथ संचलन किया गया। पथ संचलन का समापन बागला इंटर कॉलेज में हुआ। नगर वासियों ने पथ संचलन कर रहे स्वयं सेवकों पर जमकर पुष्पवर्षा की। घोष की धुन पर कदम मिलाकर चल रहे स्वयंसेवकों के अनुशासन और एकजुटता का संदेश दिया। व्यवस्था में यशपाल भाटिया, अशोक मेहरा, यूएस गौड, मुकेश बंसल, उमाशंकर, आनंद गोयल, मनीष अग्रवाल, सचिन मदनावत, सुनीत आर्य थे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा नगराध्यक्ष मोहन पंडित, ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, आशीष सेंगर, मनोज अग्रवाल, राजीव सेंगर, अविन शर्मा, श्याम अग्रवाल, विनोद चौधरी, देशदीपक रावत, अनिल शर्मा, बृजेश शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed