फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The sample of medicated soap failed the test; its sale has been banned.

Hathras News: मेडिकेटेड साबुन का सैंपल फेल, बिक्री पर लगाई रोक

Wed, 07 Jan 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 07 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The sample of medicated soap failed the test; its sale has been banned.
सादाबाद के मेडिकल स्टोर पर नकली मेडिकेटेड साबुन बेचकर लोगों को ठगा जा रहा था। इस साबुन के रैपर पर जो कीटनाशक सॉल्ट लिखा था, वह शून्य पाया गया। लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट के बाद औषधि विभाग हरकत में आया और स्टोर पर मिले सभी साबुन जब्त कर लिए। आगरा की कंपनी को नोटिस भेजकर माल को वापस मंगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन







औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि आगरा की क्रेडिबल फार्मास्युटिकल कंपनी केरीविल सी सोप जिले के मेडिकल स्टोर पर सप्लाई कर रही थी। 20 सितंबर 2025 को सादाबाद स्थित मोहन मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक ने छापा मारा था और यहां से इस साबुन के नमूने लिए थे।
विज्ञापन




औषधि निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट में नमूना फेल आया है। साबुन के लेबल पर कीटोकोनाजोल दो प्रतिशत होने का दावा किया गया था, लेकिन वैज्ञानिक परीक्षण में इसमें कीटोकोनाजोल की मात्रा बिल्कुल नहीं पाई गई। कीटोकोनाजोल एक एंटी फंगल तत्व है, जो चर्म रोगों के उपचार में सहायक होता है। इसकी मात्रा न होने के कारण लैब ने इसे नकली घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




औषधि निरीक्षक ने बताया कि इसकी बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल स्टोर से आठ बचे साबुन जब्त किए गए हैं। कंपनी को नोटिस देकर पूरा माल रिकॉल करने के लिए कहा गया है। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को भी सूचित किया गया है कि वे इसकी बिक्री न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed