फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The robber took away the bike by assaulting the young man

युवक से मारपीट कर बाइक लूट ले गए बदमाश

Tue, 09 Jul 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
The robber took away the bike by assaulting the young man
युवक से मारपीट कर बाइक लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड नहर की पटरी पर चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला सिंघी के निकट नहर की पटरी पर चार बदमाशों ने बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। सुबह से दोपहर तक पुलिस ने काफी भागदौड़ की और फिर लूट का मुकदमा दर्ज किया।
थाना इगलास के गांव भटोई निवासी जुगेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह हाथरस मंडी में एक आढ़त पर काम करते हैं। सोमवार की सुबह जुगेंद्र बाइक पर सवार हो नहर की पटरी वाले रास्ते से होते हुए हाथरस आ रहे थे। बाइक पास रोड से करीब 200 मीटर पहले जुगेंद्र को चार बदमाश मिले, जिन्हें पहले तो जुगेंद्र के साथ मारपीट की और किसी पत्थर या वस्तु से सिर को फोड़ दिया।
विज्ञापन

इतने में जुगेंद्र मौके पर अपनी बाइक छोड़ जान बचाकर भागा। इस बात को फायदा उठाते हुए बदमाश उसकी बाइक लेकर रफूचक्कर हो गए। जुगेंद्र ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी 100 डायल पर दी, जिसके बाद मौके पर इलाका पुलिस और सीओ सदर रामशब्द यादव पहुंच गए। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर बाइक लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed