{"_id":"5d7e834d8ebc3e93c734b34a","slug":"the-remains-of-the-bovine-found-in-the-millet-field-a-panic-hathras-news-ali213644781","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरा के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजरा के खेत में मिले गोवंश के अवशेष, मची खलबली
विज्ञापन
गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश
पशु चिकित्सक ने मीट का लिया सैंपल, पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी
सूचना के बाद एक मौके पर पुलिस के अधिकारी व कई थानों की पुलिस पहुंची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला दया के निकट खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से खलबली मच गई। गोवंश का या तो यहां कटान किया गया है या फिर इसे यहां फेंका गया है। यहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। दो थानों की पुलिस और एएसपी, सीओ सिटी और सीओ सादाबाद मौके पर पहुंच गए। इनकी मौजूदगी में पशु चिकित्सक ने मांस के सैंपल लिए और फिर अवशेषों को दफना दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव खेड़ा बरामई निवासी जोगेंद्र शर्मा पुत्र तोलाराम शर्मा का नगला दया की सीमा में खेत है। रविवार की सुबह यहां पर रोड किनारे लोगों ने देखा कि गोवंश के अवशेष इधर-उधर बिखरे पड़े हुए हैं। इसकी जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भारी भीड़ लग गई। मुरसान और थाना हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बात की सूचना भाजपा गोवंश प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और गोरक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष शिव शंकर गुलाठी और जिला महामंत्री विजय चौहान मौके पर पहुंच गए।
इसकी सूचना पाकर सीओ सिटी राम शब्द यादव और फिर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद यहां पर सीओ सादाबाद योगेश कुमार भी वहां आ गए। तीनों अधिकारियों ने मौका मुआयना कर लोगों से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की। सूचना के बाद यहां पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने गोवंश के मांस के सैंपल लिए। यहां से गुजरने वाले लोग भी रुक गए और देखते ही देखते महिला पुरुषों की भीड़ मौके पर लग गई। गोवंश के अवशेषों को पुलिस ने अपनी मौजूदगी में दफनवाया। लोगों को भी पुलिस ने समझाया और इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला दया के निकट गोवंश के अवशेष मिले हैं। इन्हें देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले गोवंश को कहीं काटा होगा और फिर उसके अवशेष यहां लाकर डाल दिए गए। इस मामले में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। जानकारी कराई जा रही है कि आखिर यह कृत्य किसने द्वारा किया गया है। मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी।