फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The protesters were held responsible for the death of his wife.

Hathras News: प्रदर्शन करने वालों को ठहराया पत्नी की मौत का जिम्मेदार

Sat, 13 Dec 2025 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The protesters were held responsible for the death of his wife.
छत्तीसगढ़ में तैनात पुलिस कर्मी की मौत के मामले में डाॅ.विनय उपाध्याय और उनके पक्ष के लोग शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। पुलिस अधीक्षक को पूरी घटना से अवगत कराया। डॉक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत बेवजह धरना-प्रदर्शन करने वालों के कारण हुई थी। इसकी पुलिस रिपोर्ट दर्ज की जाए, क्योंकि पुलिस कर्मी की मौत उनके क्लीनिक में नहीं आगरा में हुई थी। वे सादाबाद में बस स्टैंड के सामने क्लीनिक संचालित करते हैं।
विज्ञापन

डाॅ.विनय के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय व ब्राह्मण संगठन के सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। डाॅ. विनय ने बताया कि 20 नवंबर को एक पुलिस कर्मी उनके पास उपचार कराने आया था। जांच में उसकी प्लेटलेट्स कम मिलीं थीं। इस पर उन्होंने आगरा में उपचार कराने की सलाह दी थी। 24 नवंबर की शाम को आगरा के अस्पताल में उसका निधन हो गया। पुलिस कर्मी का निधन उनके क्लीनिक पर नहीं हुआ। इसके बाद भी उन्हें धमका कर 10 लाख रुपये की मांग की गई। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ पोस्ट डाली गई। क्लीनिक के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। आरोप है कि इसी कारण उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई तथा उपचार के दौरान नौ दिसंबर को उनकी मौत हो गई। प्रकरण में एसपी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed