{"_id":"57585bbd4f1c1bcf389c5288","slug":"the-problems-of-the-collectorate-siege","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते महिला और पुरुष।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। नगर पालिका के वार्ड संख्या 14 के काफी महिला-पुरुष वार्ड की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए और डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र भी सौंपे, जिसमें वार्ड में सफाई, निर्माण के कार्य नहीं होने की शिकायत की। वार्ड में डूडा द्वारा बनवाए गए सरकारी आवास अपात्रों को दिए जाने के भी आरोप लगाए। पालिका चेयरमैन और अधिकारियों पर समस्याओं की अनदेखी करने के भी आरोप लगाए गए। क्षेत्र की सभासद लक्ष्मी देवी समस्याओं को लेकर डीएम से मिलीं और समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि बालापट्टी, खोंड़ा हजारी में सभी हैंडपंप खराब पड़े हैं। सफाई नहीं होने के कारण गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। भीषण गर्मी में बीमारी फैल रही हैं। सफाई नायक सफाई की कहने पर अभद्र व्यवहार करते हैं और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। सफाई नायक का यहां से स्थानांतरण किसी दूसरे स्थान पर किया जाए। सफाई कार्य के संबंध में कई बार चेयरमैन और ईओ को अवगत कराया गया है, लेकिन दर्जनों बार कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तीन माह से अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बालापट्टी और खोंडा हजारी में डूडा द्वारा सरकारी योजना से मकान बनवाए जा रहे हैं, जो दलालों द्वारा मोटी धनराशि लेकर अपात्रों को आवंटित कराए जा रहे हैं। उन्होंने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की। डीएम ने समस्याओं का शीघ्र ही समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, कमलेश, गायत्री, विमलेश, विमला देवी, पारो, बॉबी, कपिल, मनीष, हरीश, यशपाल, नितिन, विष्णु, बंटी, सत्यनारायन चंदेल सहित काफी लोग शामिल थे।