फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The Pradhan's nephew had accompanied the person filing the missing person report for Ritesh.

Hathras News: रितेश की गुमशुदगी दर्ज कराने साथ आया था प्रधान का भतीजा

Tue, 24 Mar 2026 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 24 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The Pradhan's nephew had accompanied the person filing the missing person report for Ritesh.
रितेश की हत्या में आरोपित प्रधान का भतीजा हरिओम भी 14 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा था। वह भी परिवार के साथ रितेश की तलाश में लगा था और पुलिस से कॉल रिकॉर्ड को लेकर भी बात की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर अब छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन





13 मार्च की रात को विशुनदास निवासी रितेश उर्फ छोटू खेत पर जाने की कहकर घर से गया था, लेकिन वापस नहीं आया। शनिवार को रितेश का शव क्षत-विक्षत हालत में करबन नदी में मिला था। परिजनों ने अपहरण व हत्या की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन




रविवार को मृतक के चाचा कोमल सिंह ने गांव के प्रधान दयाल सिंह, प्रधान के बेटे श्याम सिंह, प्रधान के भाई के बेटे चंद्रवीर व हरिओम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। चारों पर प्रधानी की रंजिश में अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इधर, पुलिस प्रकरण में जांच की बात कर रही है। हत्या की पुष्टि के लिए विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। प्रारंभिक छानबीन में परिजनों के आरोप पुलिस के गले नहीं उतर रहे, इसलिए पुलिस किसी भी गिरफ्तारी से पहले सर्विलांस व अन्य टेक्निकल इनपुट के जरिए हत्या की वजह स्पष्ट करने में जुटी है।






मृतक का मोबाइल तलाश रही पुलिस

सोमवार को मुरसान पुलिस की एक टीम करबन नदी पर पहुंची, जहां शव मिला था, वहां गोताखोरों के जरिये मोबाइल व अन्य संबंधित चीजों की तलाश कराई गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को मृतक का मोबाइल नहीं मिला है।








आरोपी पक्ष ने की निष्पक्ष जांच की मांग
हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सोमवार को प्रधान दयाल सिंह के बेटे राम सिंह ने राम सिंह चौधरी ने पुलिस अधीक्षक से प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की है। राम सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में दिए कहा कि वह सैन्य कर्मी है और 23 साल से सेना में तैनात है। पिता व भाइयों पर लगे आरोप गलत हैं। राजनीति द्वेष के चलते उनके परिवार के लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। राम सिंह ने एसपी से अपील की है कि घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। जांच में जो दोषी मिलें, उनके खिलाफ कार्रवाई हो।







मामले में छानबीन की जा रही है। बिसरा रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

रामानंद कुशवाह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed