{"_id":"665b9c5c8fe4c569bd00feb9","slug":"the-power-station-was-surrounded-again-due-to-power-cut-and-protests-were-held-hathras-news-c-56-1-sknl1012-115764-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिजली कटौती पर फिर घेरा बिजलीघर, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिजली कटौती पर फिर घेरा बिजलीघर, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों ने शनिवार को शहर के मुरसान गेट स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। धरना देकर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
प्रदर्शन पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। घनी आबादी वाले इलाकों में जर्जर बंच लाइन की समस्या बनी हुई है। आए दिन लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं, आग लग रही है। उपभोक्ताओं को दिन-रात कई-कई घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी फोन नहीं उठाता है। काफी देर तक हंगामा चला। हंगामे की सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। धरना देने वालों में कृष्णकांत रावत, रजत ठाकुर, राहुल ठाकुर, मयंक वार्ष्णेय, संकेत उपाध्याय, सौरभ, दिनेश सिंह, चाहत सिंघल, गौरव शर्मा, काना रावत, शैलेश, गौरव अग्रवाल, सौरभ वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शनिवार को साकेत कॉलोनी के कुछ लोग अपनी समस्या को लेकर आए थे। इन लोगों की समस्याओं का पूर्व में ही समाधान करा दिया गया है।अब कोई और समस्या है तो उसका भी निदान करा दिया जाएगा।-- -- -- विशाल निषाद, एसडीओ प्रथम, शहर, विद्युत निगम।
विज्ञापन
प्रदर्शन पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। घनी आबादी वाले इलाकों में जर्जर बंच लाइन की समस्या बनी हुई है। आए दिन लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं, आग लग रही है। उपभोक्ताओं को दिन-रात कई-कई घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी फोन नहीं उठाता है। काफी देर तक हंगामा चला। हंगामे की सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। धरना देने वालों में कृष्णकांत रावत, रजत ठाकुर, राहुल ठाकुर, मयंक वार्ष्णेय, संकेत उपाध्याय, सौरभ, दिनेश सिंह, चाहत सिंघल, गौरव शर्मा, काना रावत, शैलेश, गौरव अग्रवाल, सौरभ वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शनिवार को साकेत कॉलोनी के कुछ लोग अपनी समस्या को लेकर आए थे। इन लोगों की समस्याओं का पूर्व में ही समाधान करा दिया गया है।अब कोई और समस्या है तो उसका भी निदान करा दिया जाएगा।