फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The police reported that militants on spinning

आतंकियों की सूचना पर चकरघिन्नी बनी पुलिस

Mon, 28 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 28 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
The police reported that militants on spinning
पुलिस की दबिश के बारे में जानकारी देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब की नाभा जेल से भागे आतंकियों के हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव ऐंहन में छिपे होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सोमवार सुबह तड़के पुलिस अधिकारियों ने कई थानों की फोर्स, पीएसी और अर्द्ध सैनिक बलों के साथ गांव में दबिश दी।
विज्ञापन


गांव के सभी घरों की तलाशी ली गई। पुलिस ने ज्यादातर घरों की छतों को भी खंगाला और वहां रखे उपलों, ईंटों और बाकी सामान को हटाकर एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। यही नहीं घरों में सो रहे लोगों की रजाइयां भी पुलिस ने हटा दीं। हालांकि  पुलिस को इस मशक्कत के बाद कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि जिन संदिग्ध लोगों के गांव पहुंचने की सूचना दी गई थी, वह जमाती थे और गांव में धार्मिक प्रवचन देने के बाद पड़ोसी गांव मेवली में चले गए थे। देर तक जांच-पड़ताल करने के बाद पुलिस ऐंहन से खाली हाथ लौट आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब की हाई सिक्योरिटी जेल से पांच आतंकियों के भाग जाने के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट किया गया था। ऐसे में किसी ने रविवार रात करीब दो बजे पुलिस को ऐंहन गांव में पांच-छह संदिग्ध लोगों के पहुुंचने की जानकारी दी। पुलिस को बताया गया कि जो लोग गांव पहुंचे हैं उनकी दाढ़ियां हैं।

वहीं पंजाब जेल से भागे आतंकियों में से भी कई दाढ़ी रखते हैं। पुलिस ने गांव में सर्च ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया। आतंकियों के होने पर सीधी मुठभेड़ का भी खतरा था, लिहाजा भारी भरकम फोर्स जुटाया गया। जिले के ज्यादातर थानाें के फोर्स के अलावा आसपास जिलों से भी कुछ फोर्स मंगाया गया।

रात में सर्च ऑपरेशन से गांव के लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी, इसलिए सुबह होने का इंतजार किया गया। एसपी दिलीप कुमार खुद इस ऑपरेशन को लीड कर रहे थे। पूरी तैयारी से पुलिस ने सुबह सूरज दिखते ही गांव में धावा बोल दिया।

जिन दो लोगों के घरों में आतंकी छिपे होने की सूचना थी, उन घरों में सबसे पहले पुलिस ने तलाशी शुरू की। गांव की मुबीना के मुताबिक भारी भरकम हथियार बंद फोर्स को देखकर गांव वाले सन्न रह गए। पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी। पूरे गांव में ज्यादातर घरों में तलाशी ली गई।

जब तलाशी में पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा तो पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पता चला कि हाथरस से कुछ मुसलमान जमात के लिए गांव आए थे और रविवार रात को ही पड़ोसी गांव मेवली चले गए। पुलिस अधिकारियों ने जमात को आने वाले दोनों लोगों की पहचान करने का निर्णय लिया। 

गांव से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के बाद पुलिस अमला गांव मेवली पहुंचा। यहां मस्जिद में पंजाब से भागे आतंकियाें के फोटो से जमात को पहुंचे लोगाें के फोटो का मिलान कराया गया। निश्चिंत होने के बाद ही पुलिस अधिकारी और फोर्स मेवली से हाथरस के लिए रवाना हुआ। हिरासत में लिए गए दो युवकों को भी पुलिस ने छोड़ दिया। 


गांव में जैसे ही लोगों की आंखें खुली, काफी पुलिस आ गई। कुछ समझ नहीं आया। कोई कह रहा था आतंकवादी घुस आए हैं। सब घरों में तलाशी ली। पुलिस ने किसी के साथ बुरा व्यवहार नहीं किया। 
- मुबीना, ग्रामीण, ऐंहन 

गांव ऐंहन में पांच-छह संदिग्ध लोगों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।  सर्च ऑपरेशन में कोई नहीं मिला।
- अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, हाथरस जंक्शन

ऐंहन में बदमाशों के छिपे होने की सूचना थी, इसलिए गांव में चेकिंग कराई गई थी। मैं खुद गया था गांव में। कोई बदमाश हाथ नहीं लगा। 
- दिलीप कुमार, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed