फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The painting work of the temple complex stopped due to the dispute

Hathras News: विवाद के चलते रुका मंदिर परिसर की पुताई का कार्य

Fri, 08 Sep 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 08 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The painting work of the temple complex stopped due to the dispute
दाऊजी मंदिर में पुताई का काम रुकने पर बैठे कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का ठेका उठने के बाद मंदिर परिसर में रंगाई-पुताई का काम शुरू होने से पहले ही ठप हो गया है। मुख्य ठेकेदार व पुताई के ठेकेदार के बीच लेन देन को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर की प्राचीर पर काम करने पहुंचेे मजदूरों को नीचे उतार लिया गया। अब दूसरे ठेकेदार से काम कराए जाने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन





मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन का ठेका इस साल आगरा की एक फर्म को दिया गया है। ठेकेदार द्वारा सबसे पहले मंदिर परिसर की पुताई आदि का काम किया जाता है। बुधवार को पुताई करने के लिए मंदिर की प्राचीर पर तैयारी कर ली गई, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह काम शुरू होते ही पुताई ठेकेदार ने मौके पर पहुंच मजदूरों को नीचे उतार लिया। झूला आदि भी खोल लिए गए।
विज्ञापन




बताया गया कि आगरा के ठेकेदार से किसी बात पर विवाद होने के कारण काम नहीं किया जा रहा। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि हर साल जिस ठेकेदार से काम कराया जाता है, उसने अब काम करने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि मेला आयोजन शुरू होने में ही कुल 10 दिन का समय शेष रह गया है। माना जा रहा है कि आगरा के ठेकेदार द्वारा दूसरे ठेकेदार से काम कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed