फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The outbreak of viral fever continues in Tajpur

Hathras News: ताजपुर में थम नहीं रहा वायरल बुखार का प्रकोप

Thu, 02 Oct 2025 02:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The outbreak of viral fever continues in Tajpur
ग्राम पंचायत ताजपुर के लोग बुखार के प्रकोप से जूझ रहे हैं। ग्राम प्रधान और उनके तीन बच्चे भी बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को गांव में शिविर लगाकर दवाएं वितरित कीं। घरों में जाकर डेंगू के लार्वा को भी तलाश किया।
विज्ञापन

गांव ताजपुर में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। गांव के राकेश चौहान ने बताया कि ग्राम प्रधान राजेश्वरी तोमर, उनके बेटे आकाश तोमर (21), आदर्श (14) और बेटी गुंजन (19) बुखार से पीड़ित हैं, जिनमें से बेटों-बेटी का उपचार खुर्जा के निजी अस्पताल में चल रहा है, बुखार से पीड़ित लोगों की प्लेटलेट्स में कमी बताई गई है।
विज्ञापन

पिछले 20 दिन से गांव में वायरल बुखार के कारण करीब 200 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं, जिनमें से करीब 100 से अधिक लोगों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। पिछले 20 दिन में वायरल बुखार से चार लोगों जान भी चुकी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव ताजपुर में टीम भेज कर शिविर लगवाया, जहां पर करीब 30 लोगों को दवा वितरित की गई। इस मौके पर डा जाहिद कमर, रमन बत्रा, रोहित कुमार, ओमप्रकाश, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। ज्ञात रहे ग्राम पंचायत ताजपुर चंडौस ब्लॉक की विकासशील पंचायत में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में लगातार शिविर लगाकर दवाओं का वितरण किया जाएगा। गांवों के घरों पर जाकर डेंगू के लार्वा की भी तलाश की गई है। - डॉक्टर कुलदीप राजपुरी, सीएचसी अधीक्षक चंडौस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed