फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The other parties in contact with rebel RLD

दूसरे दलों के बागी रालोद के संपर्क में

Sun, 22 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 22 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
The other parties in contact with rebel RLD
राजनी‌ति - फोटो : demo pic
गठबंधन की गांठ से अलग होने के बाद अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले राष्ट्रीय लोकदल से अब दूसरे दलों के बागी नेताओं ने तार जोड़ लिए हैं। हालांकि रालोद ने जिले की सादाबाद विधानसभा सीट से तो अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, लेकिन हाथरस और सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में अभी उसके प्रत्याशी घोषित होने बाकी हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इन दोनों ही सीटों पर भाजपा, बसपा और सपा के बागी नेता टिकट पाने के लिए रालोद नेतृत्व से संपर्क साधे हुए हैं और फिलहाल दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं। रालोद भी इन दोनों सीटों पर बागियों पर दांव लगाने के लिए तैयार दिख रहा है। उम्मीद है कि सोमवार की देर शाम तक रालोद इन दोनाें सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर देगा, जोकि 24 जनवरी को नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व सपा, बसपा और भाजपा में तीनों ही विधानसभा सीटों के लिए दावेदारों की लंबी लाइन थी। एक-एक सीट पर कई-कई दावेदार थे। कुछ नेता तो टिकट की आस में ही इन दलों में शामिल हुए थे, लेकिन जब प्रत्याशी घोषित हुए तो इन सभी की उम्मीद अधूरी रह गई, लेकिन ये नेता चुनाव लड़ने की ख्वाहिश नहीं छोड़ सके हैं और अपनी इसी ख्वाहिश को पूरा करने की खातिर वह कल तक रालोद के साथ कांग्रेस खेमे से भी संपर्क बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेताओं से इनकी बात भी चल रही थीं, लेकिन रविवार को जब कांग्रेस ने सपा से गठबंधन बनाने का एलान किया ऐलान किया तो इनमें से कुछ ने तो पूरी ताकत रालोद का टिकट हासिल करने में लगा दी हैं। उम्मीद है कि इनमें से कुछ को कामयाबी भी मिल सकती है।


भाजपा, बसपा और सपा के उम्मीदवारों की नजर भी बागियों के अगले दांव पर है, जिसके बाद वह उसकी क्षतिपूर्ति की रणनीति तैयार करने में जुटेंगे और बागियों की काट भी खोजेंगे। उम्मीद है कि नामांकन के आखिरी दिन तक राष्ट्रीय लोकदल हाथरस और सिकंदराराऊ सीट पर चौंकाने वाले चेहरों को उतार सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed