फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   the one firing at the farmer Cold storage operator arrested

Hathras News: किसान पर फायरिंग करने वाला कोल्ड स्टोरेज संचालक गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
the one firing at the farmer
Cold storage operator arrested
आलू के बकाया रुपये मांगने गए किसान पर फायरिंग करने के आरोपी कोल्ड स्टोरेज संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीती 19 मई की है। किसान छैलबिहारी ने चंदपा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ मंशा देवी कोल्ड स्टोरेज से पिछली साल बेचे गए आलू के बकाया रुपये लेने गया था। इस दौरान कोल्ड स्टोरेज मालिक ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और फायरिंग कर दी। किसानों ने इस मामले को लेकर हंगामा भी किया था। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर नामजद आरोपी ओमपाल सिंह उर्फ ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मूल रूप से जिंद पट्टी बिसाना, थाना चंदपा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed