फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The nine-year-old child did one and a half hours to study the verses

नौ साल के बच्चे ने डेढ़ घंटे तक किया श्लोक-वेदमंत्रों का पाठ 

Tue, 14 Nov 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Tue, 14 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
The nine-year-old child did one and a half hours to study the verses
study the verses - फोटो : Amar Ujala
 बाल दिवस पर नौ साल के मासूम महेंद्रादित्य पांडेय ने शहर के त्रिपुरारी नगर में लगातार डेढ़ घंटे तक संस्कृत में वेदमंत्रों और श्लोकों का पाठ कर कीर्तिमान बनाया। छोटी सी उम्र में बडे़ पंडितों की तरह इस मासूम को श्लोक पढ़ते देखकर लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। 
विज्ञापन

कवि मंगल पांडे और प्रमुख शिक्षाविद् डॉ. प्रतिमा पांडेय के बेटे महेंद्रादित्य कक्षा चार के छात्र हैं। कुछ माह पहले ही उनकी बहन चेतन्या पांडेय ने धाराप्रवाह अंग्रेजी में भागवत कथा कहकर खूब वाहवाही लूटी थी। महेंद्रादित्य ने दोपहर 1 बजकर 28 मिनट पर उच्च स्वर में सस्वर वेदमंत्रों और श्लोकों का पाठ शुरू किया।
विज्ञापन


इस मासूम बालक को वेदमंत्राें का पाठ करते देख लोग भी हैरान रह गए। तीन बजकर 15 मिनट पर महेंद्रादित्य ने विश्राम लिया। महेंद्रादित्य का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। छोटू पंडित के नाम से मशहूर हो चुके महेंद्रादित्य पांडेय को देखने और सुनने के लिए काफी संख्या में बुद्धिजीवी, समाजसेवी, कवि आदि ने उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में गिर्राज नागर, हरिनामदास सांचा, कवि श्यामबाबू चिंतन, दिव्यांशी सिंह, पंडित शिवशंकर शर्मा, शंकुतला शर्मा, उमा रानी, गिर्राज प्रसाद गुप्ता, रितिका गुप्ता, रमेश धमाका आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed