फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The new teaching technical training in DPS

डीपीएस में दी नई शिक्षण तकनीकी की ट्रेनिंग

Sun, 31 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
The new teaching technical training in DPS

हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाएं विविध नई-नई शिक्षण तकनीकों से रूबरू कराने और उच्चतम शिक्षण पद्धति से शिक्षा प्रदान कराए जाने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल में अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन कार्यशाला आयोजित की गई।

डीपीएस सोसाइटी नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन में विद्यालय की मुख्य अध्यापिका भावना भारद्वाज ने भाग लिया। इसके अंतर्गत उन्होंने नई तकनीकों के माध्यम से शिक्षण को और अधिक रोचक व प्रभावशाली बनाने की विधा अर्जित की और उस नवीन तकनीक सेे डीपीएस हाथरस के शिक्षकों को भी रूबरू कराया। इसमें उन्होंने मल्टीपल इंटेलिजेंस पर प्रेजेंटेशन भी दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि जरूरी नहीं की बच्चे हर विषय में इंटेलिजेन्ट हों वो उनकी रुचि पर निर्भर करता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीरू सुमन ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षण की गुणवत्ता में वृद्धि एवं छात्र-छात्राओं के अधिगम को रोचक बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed