फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The new currency will bring the goods

नई करेंसी लाओ तब मिलेगा माल

Mon, 06 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 06 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
The new currency will bring the goods
शहर के डिस्ट्रीब्यूटरर्स द्वारा एक व्यापारी को वापस कर दिए गए छोटे नोट। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद व्यापार कुछ दिन लगभग चौपट रहे थे, लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। कुछ व्यापार बाजार में अब छोटे नोट आने से प्रभावित हो रहे हैं। जनरल मर्चेट्स के थोक व्यापारी छोटी करेंसी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


छोटे-छोटे व्यापारियों से पांच सौ और दो हजार के नोटों की नई करेंसी मांगी जा रही है। यदि छोटे व्यापारी दस, पचास और सौ के नोट देते हैं तो उन्हें माल भी नहीं दिया जा रहा। थोक व्यापारियों के इस रवैये से छोटे व्यापारी यह नहीं समझ पा रहे कि अब वह क्या करें और न करें? पान मसाला और सिगरेट की बड़े पैमाने पर शहर में कालाबाजारी भी की जा रही है।
विज्ञापन


थोक व्यापारी दबंगई के साथ माल बेच रहे हैं। छोटे व्यापारियों ने यह तक कह दिया कि अगर अखबार में हमारा नाम छापा गया तो थोक व्यापारी हमें माल भी देना बंद कर देगा, जिससे व्यापार पूरी तरह से बंद हो जाएगा। छोटे व्यापारियों का कहना है कि नोटबंदी होने के बाद जनरल मर्चेंट के थोक व्यापारी पांच, दस के सिक्के, दस, पचास और सौ के नोट ही मांग रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने पांच सौ और एक हजार के नोट नोटबंदी के अगले दिन से ही लेने बंद कर दिए। जिले भर में गुटखा, सिगरेट की गली-मोहल्लों में दुकानें हैं। छोटी-छोटी दुकानों पर सिक्के और छोटे नोट ही अधिक आते हैं। अब जब माल लेने के लिए ब्रांडेड पान मसाला और सिगरेट लेने के लिए थोक व्यापारी के यहां जाते हैं तो नई करेंसी मांगी जा रही है। नई करेंसी कहां से लाएं। 

डिस्ट्रीब्यूटर नई करेंसी से ही माल दे रहा है।

यदि कोई छोटा व्यापारी डिस्ट्रीब्यूटर के इस रवैये पर विरोध जताए तो उससे यही कह दिया जाता है कि आगे से एक पैकेट भी माल नहीं मिलेगा। छोटे व्यापारी पर यदि माल नहीं होगा तो वह अपनी दुकान पर क्या बेचेगा और परिवार का भरण-पोषण कैसे करेगा? छोटे व्यापारियों को अब अपना धंधा चौपट होने की चिंता सता रही है और यदि ऐसा ही रहा तो वह दिन दूर नहीं जब काफी दुकानें बंद हो जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed