फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The monkey fell off the roof, the boy dropped from the roof, died

छत पर खेल रहे आठ वर्षीय बालक की बंदर की घुडकी के कारण छत से गिर जाने से हुई मौत

Sat, 27 Jul 2019 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
The monkey fell off the roof, the boy dropped from the roof, died
बंदर घुड़की से डरकर छत से गिरा बालक, मौत
विज्ञापन

इलाज के लिए हाथरस ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
हसायन। क्षेत्र के गांव कानऊ में गुरुवार को घर की छत पर खेल रहा एक आठ वर्षीय बालक बंदर की घुड़की से डरकर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए हाथरस ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव कानऊ निवासी सिद्धार्थ पुत्र अशोक (8 वर्ष) क्षेत्र के गांव अंडौली के संकट मोचन इंटर कॉलेज में पढ़ता था। गुरुवार की शाम को करीब पांच बजे सिद्धार्थ स्कूल से पढ़ने के बाद घर की छत पर खेलने के लिए चला गया। तभी छत पर अचानक बंदर आ गए। बंदर की घुड़की से डरकर सिद्धार्थ घर की छत से छज्जे के ऊपर लगे पाइप के ऊपर रखी ईंटों को पकड़कर बाथरूम की छत पर गिर गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक यह ईंटें सिद्धार्थ के पेट में लगीं, जिससे वह घायल हो गया। शुक्रवार की सुबह हालत बिगड़ने पर बच्चे की मां सिद्धार्थ को उपचार के लिए रोडवेज बस से हाथरस ले गई। जैसे ही सिद्धार्थ हाथरस शहर पहुंचा, वहां उसकी मौत हो गई। जब सिद्धार्थ जिला चिकित्सालय पहुंचा तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उसके घर पर काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed