फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The mid-day meal turns out to be a dead rat, a ruckus

मिड-डे मील की सब्जी में निकला मरा चूहा, हंगामा

Mon, 01 May 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Mon, 01 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
The mid-day meal turns out to be a dead rat, a ruckus
डेमो - फोटो : demo pic
सरकारी स्कूलों में बच्चों को परोसे जा रहे एमडीएम को पकाने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। ब्लॉक हाथरस के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफराबाद के बच्चों के लिए बने एमडीएम में मरा हुआ चूहा निकल आया। यह मिड-डे मील एनजीओ द्वारा भेजा गया था। यह देखकर बच्चे और शिक्षक भी सकते में आ गए। प्रभारी हेडमास्टरने इसकी सूचना खंड शिक्षाधिकारी जमुना प्रसाद सुमन को दी। इसके बाद बीईओ ने मौके पर पहुंचकर खाना फिंकवा दिया। उन्होंने हेडमास्टर से घटना की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


जिले में एनजीओ द्वारा वितरित किए जा रहे खाने की गुणवत्ता खराब होने की शिकायतें तो लगातार मिल ही रही हैं। इस खाने में कई बार कीडे़ निकलने की शिकायत मिली थीं, लेकिन इस बार तो हद ही हो गई। एनजीओ द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफराबाद के बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए खाने को जब शिक्षकों ने बच्चों को परोसने के लिए चमचा डाला तो सब्जी में मरा हुआ चूहा निकल आया। इसे देखकर शिक्षक हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी तत्काल प्रभारी हेडमास्टर देवकीनंदन ने बीईओ जमुना प्रसाद सुमन को दी। जानकारी होने पर बच्चों के अभिभावक भी विद्यालय में आ गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद बीईओ के कार्रवाई के आश्वासन के बाद अभिभावकों का गुस्सा शांत हुआ। बीईओ ने हेडमास्टर से इस बारे में अपनी रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, जिससे इस मामले में विधिवत रूप से कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने एमडीएम में उबला हुआ चूहा निकलने की सूचना दी थी। इसके बाद खाना फिंकवा दिया गया है। हेडमास्टर से रिपोर्ट मांगी गई हैं, जिससे विधिवत रूप से जांच कर कार्रवाई की जा सके।
जमुना प्रसाद सुमन, बीईओ हाथरस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed