{"_id":"68279bba45cc82048f0bb95f","slug":"the-leader-of-the-gang-that-sold-9-children-in-southern-states-was-arrested-hathras-news-c-2-gur1004-681940-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दक्षिण के राज्यों में 9 बच्चों को बेचने वाले गैंग का सरगना किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दक्षिण के राज्यों में 9 बच्चों को बेचने वाले गैंग का सरगना किया गिरफ्तार
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र की जागेश्वर कॉलोनी से मासूम बालक कविश का बेचने के इरादे से अपहरण कराने वाले गैंग का मुख्य सरगना भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसे हाथरस पुलिस की टीम ने आंधप्रदेश के पड़ोरी से दबोचा है। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर टीम यहां आज शनिवार तक लेकर पहुंचेगी। इसके बाद उससे पूछताछ में अब तक भारत के उत्तरी राज्यों से अगवा कर दक्षिण के राज्यों में बेचे गए 9 बच्चों के विषय में राज उगलवाएगी।
ये घटना 9 मई की शाम हुई। जब मुरसान गेट की जागेश्वर कॉलोनी से घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय बालक कविश का अपहरण कर लिया गया। मामले में कविश के दादा सत्यप्रकाश गोस्वामी द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी सूचना पर काम करते हुए पुलिस ने इसे पड़ोसी मोनू पाठक द्वारा अपहरण किया जाना करार दिया। बाद में सीसीटीवी की मदद से कई राज्यों में पीछा करते हुए पुलिस टीम आंध्र प्रदेश पहुंची।
14 मई को आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से बच्चे को मुक्त कराते हुए जागेश्वर कॉलोनी के मोनू पाठक, उसकी पत्नी नेहा पाठक, आंध्र प्रदेश जनपद कड़प्पा के थाना रिम्स क्षेत्र के 38/6123 संत कालोनी राम अर्जुनपुरम निवासी मैद्दी पाटला राघवेन्द्र, उसकी पत्नी सुब्बा लक्ष्मी को गिरफ्तार किया था। उनसे यहां लाकर हुई पूछताछ में उनके गिरोह के सरगना विशाखापट्टनम पड़ोरी के मल्लिकार्जुन का नाम सामने आया।
विज्ञापन
यह भी बताया कि उसने अब तक यूपी व आसपास के राज्यों से अलग अलग 9 बच्चे इसी तरह अगवा कराकर दक्षिण भारत के अलग अलग राज्यों में बेच दिए हैं। इस जानकारी पर हाथरस पुलिस की टीम वहां मल्लिकार्जुन की तलाश में जुट गई। उसे शुक्रवार को दबोच लिया गया। साथ में ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गई।
बच्चा अपहरण मामले में पकड़े गए आरोपियों का सरगना आंध्र प्रदेश में हमारी टीम ने पकड़ा है। जिसे शनिवार तक टीम यहां लेकर पहुंचेगी। उसके बाद पूछताछ में उससे अन्य सभी अपहरणों को लेकर राज उगलवाए जाएंगे।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी