{"_id":"5d4dc36a8ebc3e6cba54c6ad","slug":"the-kidnapping-of-child-thieves-from-the-city-to-the-countryside-hathras-news-ali2106068159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर देहात तक बच्चा चोरों का हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर देहात तक बच्चा चोरों का हल्ला
विज्ञापन
नवीपुर में बच्चे को अगवा करने की कोशिश, हंगामा
शहर से लेकर देहात तक बच्चा चोरों का हल्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर से लेकर देहात तक बच्चा चोरों का हल्ला हो रहा है। शहर के मोहल्ला नवीपुर में एक बच्चे को बहलाकर अगवा करने का प्रयास भी हुआ। इसकी सूचना बच्चे के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी है।
जिले में बच्चा चोरों का हल्ला मचा हुआ है। लोग स्कूल जाने वाले बच्चों को सावधानी से आने-जाने की सलाह दे रहे हैं। गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे नवीपुर निवासी अरुण प्रताप के 12 साल के बेटे को दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उठाने का प्रयास किया। बच्चा घर से दूध लेने के लिए बाहर आया था। शोर मचाने पर बाइक सवार वहां से भाग गए।
इसकी जानकारी परिजनों को ही हुई तो उनके होश उड़ गए। इस मामले की शिकायत निखिल के परिजनों ने पुलिस से की है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। वैसे इस तरह की अफवाहें ज्यादा उड़ रही हैं।