{"_id":"69792bfff2e280fb420a1c71","slug":"the-husband-died-in-the-accident-and-the-wife-was-injured-hathras-news-c-116-1-sali1010-104065-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
Wed, 28 Jan 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
रविवार की देर रात जवार टोल प्लाजा के पास हादसे में स्कूटी सवार दंपती घायल हो गए। उपचार के दौरान पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मथुरा जनपद के थाना जमुना पार क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नगर निवासी इकबाल (45) पुत्र असलम, अपनी पत्नी परवीन के साथ रविवार की देर रात स्कूटी से अपनी ससुराल उदाला थाना बन्ना देवी अलीगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। जवार टोल प्लाजा के पास पहुंचे तभी अचानक सामने आया एक पशु स्कूटी से टकरा गया।
टक्कर से अनियंत्रित स्कूटी सहित दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें हाथरस के बागला जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान इकबाल ने दम तोड़ दिया। परवीन की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि पशु से टकराने से हादसा हुआ था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद