फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The Huriyaras of Vrindavan, Delhi and Rajasthan will wear kurtas from Hathras.

Hathras News: हाथरस के कुर्ते पहनेंगे वृंदावन, दिल्ली और राजस्थान के हुरियारे

Sat, 28 Feb 2026 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The Huriyaras of Vrindavan, Delhi and Rajasthan will wear kurtas from Hathras.
शहर के चक्की बाजार की एक फैक्टरी में होली के लिए तैयार होते कुर्ते। संवाद - फोटो : samvad
होली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, हाथरस का रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग भी इसके रंग में रंगता आ रहा है। शहर में तैयार किए जा रहे होली के कुर्तों की आपूर्ति वृंदावन, दिल्ली और राजस्थान तक हो रही है। सफेद, पीले और केसरिया रंग के हल्के सूती कपड़े से बने ये कुर्ते हुरियारों के बीच लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

लोग हल्के, सस्ते और एक बार उपयोग किए जाने वाले कुर्तों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी मांग को पूरा करने के लिए शहर की कई यूनिटों में बड़ी संख्या में कुर्ते बनाए गए हैं। हाथरस का रेडीमेड गारमेंट्स एक जनपद-एक उत्पाद योजना में सहयोगी उद्योग के रूप में शामिल है। इस योजना के अंतर्गत इस उद्योग को प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और मार्केटिंग में सहयोग दिया जाता है, ताकि बाहरी बाजारों तक इनकी पहुंच आसान हो सके।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि वृंदावन की फूलों की होली और बरसाने की लठ्ठामार होली में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इसलिए कुर्तों की मांग बढ़ रही है। दिल्ली और राजस्थान के व्यापारियों ने भी हाथरस से इसकी बड़ी खेप मंगाई है। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। सिलाई, पैकिंग और सप्लाई से जुड़े कई श्रमिकों को काम मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत--
होली पर कुर्तों की मांग बढ़ जाती है। हमने सूती और मिक्स फैब्रिक के हल्के कुर्ते बनाए हैं, ताकि रंग लगने के बाद भी पहनने में आराम रहे, इनकी कीमत भी बहुत कम है।

-संजय कुलश्रेष्ठ, रेडीमेड कपड़ों के निर्माता।

पहले हम स्थानीय बाजार तक सीमित थे, लेकिन अब दिल्ली और राजस्थान तक माल भेज रहे हैं। कम कीमत और समय पर आपूर्ति हाथरस की खासियत है। कारोबार ठीक चल रहा है।
-पंकज अग्रवाल, रेडीमेड कपड़ों के निर्माता।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed