{"_id":"64137196e77a2414500f1b1d","slug":"the-hospital-was-running-even-after-the-registration-was-canceled-hathras-news-c-2-1-68393-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पंजीकरण रद्द होने के बाद भी चल रहा था अस्पताल, किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पंजीकरण रद्द होने के बाद भी चल रहा था अस्पताल, किया सील
Fri, 17 Mar 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:14 AM IST
सार
स्वास्थ विभाग की टीम कलावती अस्पताल में पहुंची। अस्पताल में कोई दक्ष चिकित्सक मौजूद नहीं था। एक महिला वार्ड में भर्ती मिली। ऑपरेशन थियेटर की अनुमति नहीं थी। अस्पताल का पंजीकरण निरस्त हो चुका था, इसे अन्य स्थान पर संचालित किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के कलावती अस्पताल में अस्पताल सीज करने के दौरान होती नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वास्थ विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को हाथरस रोड स्थित कलावती अस्पताल में छापेमारी की। पंजीकरण रद्द होने के बावजूद अन्य जगह अस्पताल का संचालन होता मिला। इस पर अस्पताल संचालक के समर्थन में पहुंचे लोगों ने स्वाथ्य विभाग की टीम के साथ जमकर नोकझोंक की। हालांकि टीम ने कलावती अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ विभाग की टीम कलावती अस्पताल में पहुंची। सीएचसी प्रभारी डॉ. राज वर्मा ने बताया कि अस्पताल में कोई दक्ष चिकित्सक मौजूद नहीं था। एक महिला वार्ड में भर्ती मिली। ऑपरेशन थियेटर की अनुमति नहीं थी। अस्पताल का पंजीकरण निरस्त हो चुका था, इसे अन्य स्थान पर संचालित किया जा रहा था। इस पर एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल, क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी नरेंद्र कुमार अस्पताल को सीज करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच अस्पताल संचालक के समर्थन में कई लोग जुट गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जमकर नोकझोंक की। स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राज वर्मा ने बताया कि अस्पताल संचालक ने कुछ दस्तावेज दिखाए जो सही नहीं थे। उन्होंने कलावती अस्पताल का निरस्त पंजीकरण दिखाया।
विज्ञापन
पिछले दिनों निरीक्षण के बाद निरस्त किया था पंजीकरण
सीएचसी प्रभारी डॉ. राज वर्मा ने बताया कि कई माह पूर्व हाथरस रोड पर कलावती अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान अस्पताल का संचालन दस्तावेजों में भूतल पर दिखाया गया था जब कि अस्पताल बैंसमेंट में संचालित हो रहा था। इसके अतिरिक्त अनेक अनमियतता पाये जाने पर इसका पजींकरण निरस्त कर दिया गया था।