फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The homework self assessment system will also be implemented in the Nagar Panchayats.

नगर पंचायतों में भी लागू होगी गृहकर की स्वमूल्यांकन व्यवस्था

Mon, 22 Apr 2019 12:10 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 22 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। प्रदेश सरकार ने नगर पालिका परिषदों के साथ अब नगर पंचायतों में भी गृहकर की स्वमूल्यांकन व्यवस्था लागू करने का मन बना लिया है। नगर विकास विभाग द्वारा इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए नगर पंचायतों से कई बिंदुओं पर सूचना मांगी है। सूचना देने के लिए नगर पंचायतों को तीन सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि निकायों की आय बढ़ाने के लिए वर्ष 2010 में सरकार ने नगर निकायों में स्वकर प्रणाली लागू करने का फैसला लिया था। यह व्यवस्था नगर निगम और नगर पालिकाओं में लागू होनी थी, लेकिन इससे संबंधित नगर पालिका नियमावली 2000 में संशोधन नहीं होने पर यह प्रणाली पूरी तरह लागू नहीं हो सकी। अब यह नियमावली संशोधित हो गई है, इसलिए सरकार ने अब स्वकर प्रणाली को नगर पंचायतों में भी लागू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके तहत भवन स्वामी को खुद संपत्ति के गृहकर का निर्धारण करने का अधिकार दिया जाएगा। इस व्यवस्था से नगर पंचायतों की आय में वृद्धि होगी। वहीं मकानों से गृहकर मिलना शुरू हो जाएगा। स्थानीय नगर निकाय के प्रभारी निदेशक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों को स्वकर प्रणाली लागू करने के संबंध में जल्द सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed