फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The harsh winter weather has claimed three more lives due to heart attacks.

Hathras News: सर्दी की मार, हार्ट अटैक से गई तीन और की जान

Sat, 20 Dec 2025 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 20 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The harsh winter weather has claimed three more lives due to heart attacks.
तापमान में आ रही गिरावट हृदय रोगियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाए गए दो और लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति की सिकंदराराऊ में जान चली गई। तीनों की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन




ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए हृदय को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में रक्त वाहिकाओं में सिकुड़न से हृदय को क्षमता से कहीं अधिक कार्य करना पड़ता है। ऐसे में लापरवाही पर हृदय जवाब दे रहा है।
विज्ञापन




शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे 65 वर्षीय दिलेर सिंह निवासी लाड़पुर, हाथरस जंक्शन को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। रात से ही उनके सीने में दर्द हो रहा था। सुबह तक स्थिति काफी खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




अचेत होने पर परिजन आनन-फानन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने हार्ट अटैक से उनकी मौत होने की आशंका जताई। परिजन शव को घर ले गए।



इनके बाद सुबह लगभग 10 बजे अलीगढ़ जिले के इगलास क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी पप्पू सिंह (45) को परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उनके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। चिकित्सक ने ईसीजी करके देखा, लेकिन उनकी जान जा चुकी थी।


यहां परिजनों ने बताया कि उनके सीने में दर्द उठा था और फिर अचानक ही निढाल होकर जमीन पर गिर पड़े। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्यवाही के रोते-बिलखते शव को गांव ले गए।



सिकंदराराऊ के मोहल्ला हुरमतगंज के मिजाज फारुकी (55) की बृहस्पतिवार रात को अचानक मृत्यु हो गई। तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। रास्ते में उनकी मौत हो गई।


परिजनों के अनुसार वह काफी समय से बीमार थे। बृहस्पतिवार की रात को अचानक उनके सीने में दर्द उठा था। चिकित्सक ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जाहिर की है।






लगातार हो रहीं मौतें

बृहस्पतिवार को भी दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। प्रतापगढ़ के श्यामलाल यादव (39) सलेमपुर बॉटलिंग प्लांट में ट्रक में ही बैठे रह गए थे। सादाबाद के गांव समदपुर में रामबेटी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मंगलवार को हसायन के गांव सीधामई निवासी राजेंद्र सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। सोमवार की देर रात सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी शानू (35) की हार्ट अटैक से मौत हुई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मुरसान के गांव कोटा में 11 दिसंबर को 35 वर्षीय कुंवरपाल की अचानक मृत्यु हो गई थी। चिकित्सकों ने उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका जताई थी। इस तरह इस महीने अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है।






शरीर को रखें गर्म, जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें

सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि ठंड में शरीर को गर्म रखने की आवश्यकता है, जिससे दिल को कम मेहनत करनी पड़े। दिल के रोगियों को खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। अकारण घर से न निकलें और खुद को हर तरह से गर्म रखने की कोशिश करें। नियमित दवाएं लें। ब्लड प्रेशर के मरीज दवा लेने में लापरवाही न बरतें। शुगर के मरीजों को भी ध्यान रखने की आवश्यकता है।







ब्लड प्रेशर व सांस रोगियों की संख्या बढ़ी

जिला अस्पताल में ब्लड प्रेशर व सांस के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को 1276 मरीज परामर्श के लिए पहुंचे, जिनमें 107 मरीज ब्लड प्रेशर के रहे। संविदा पर कार्यरत चिकित्साधिकारियों ने परीक्षण कर इन्हें परामर्श दिया। सांस के 178 मरीज पहुंचे। फिजिशियन डाॅ. वरुण चौधरी ने बताया कि ठंडी व शुष्क हवा से श्वांस नली सूख रही है, जिससे बैक्टीरियल संक्रमण बढ़ रहा है। फेफड़ों की क्षमता घटने के कारण सांस लेने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed