फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The groom's party did not arrive with the wedding procession, the wedding stopped.

Hathras News: बरात लेकर नहीं पहुंचा वर पक्ष, शादी रुकी

Tue, 30 Apr 2024 03:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 30 Apr 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
The groom's party did not arrive with the wedding procession, the wedding stopped.
क्षेत्र के गांव में ऐनवक्त पर दूल्हे वाले बरात लेकर दुल्हन के द्वार पर नहीं पहुंचे। लड़की के पिता सहित गांव के काफी लोग सोमवार को मुरसान कोतवाली पहुंच गए। लड़का पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने के कारण शादी तोड़ने का आरोप लगाया। ऐनवक्त पर शादी टूटने से लड़की पक्ष के घर में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन




क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी अलीगढ़ जिले के किसी गांव से तय हुई थी। 28 अप्रैल को गांव में बरात आनी थी, लेकिन शादी से एक दिन पहले लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष से साफ मना कर दिया कि वह बरात लेकर नहीं आ रहे। लड़की के पिता ने बताया कि लड़का पक्ष के लोग कुछ समय पहले ही लड़की की गोद भराई करके गए थे। उसके बाद 26 अप्रैल को वह लोग लड़के की सगाई करके आए। इसमें लड़का पक्ष की मांग के अनुरूप एक लाख रुपये नकद और अन्य जरूरत का सामान देकर आए थे।
विज्ञापन




27 अप्रैल की शाम को लड़के के पिता ने फोन पर बरात न लाने की जानकारी दी। लड़की पक्ष के लोग सोमवार को कोतवाली पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें थाने से टरका दिया। पुलिस का कहना था कि जब शादी ही नहीं हुई है तो दहेज की मांग का क्या औचित्य। इसके बाद लड़की पक्ष ने किसी तरह लड़का पक्ष के कुछ लोगों को मुरसान बुलाया और शादी के लिए राजी करने के प्रयास किए, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed