फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The governor met with the daughter of Hathras industries

Hathras News: हाथरस के उद्योगों से बेटी संग रू-ब-रू हुईं राज्यपाल

Sun, 02 Jun 2024 03:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 02 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
The governor met with the daughter of Hathras industries
शहर के बांकेलाल एंड संस पर धातु हस्त​शिल्प के बारे में जानकारी लेतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व उ - फोटो : Samvad
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार की सुबह यहां पहुंचीं। उन्होंने अपनी बेटी अनर बेन पटेल व दो अन्य परिजनों के साथ शहर के उद्योगों के बारे में जानकारी ली। वह गलीचा, हींग, गत्ते के डिब्बे और धातु हस्तशिल्प के कारखानों में गईं और करीब ढाई घंटे तक इनके उत्पादन से लेकर कारोबार तक की प्रक्रिया की बारीकियां जानीं। उन्होंने फैक्टरी मालिकों व मजदूरों से संवाद भी किया।
विज्ञापन





शनिवार सुबह करीब 10 बजे राज्यपाल बेटी और अन्य परिजनों के साथ कार से यहां पहुंचीं। कड़ी सुरक्षा के बीच उनका काफिला सबसे पहले औद्योगिक आस्थान स्थित कृष्णा कारपेट सेल्स कॉपोरेशन पर पहुंचा। यहां उद्यमी राजकुमार खेतान के पुत्र गौरव खेतान, हाथरस मर्चेंट चैंबर के प्रदीप गोयल व देवेंद्र मोहता ने राज्यपाल का स्वागत किया। गौरव खेतान ने गलीचा बनाने की प्रक्रिया से राज्यपाल को परिचित कराया। गलीचा उद्योग में जुटे कर्मचारियों व मशीनों से होने वाले कार्याें की जानकारी दी। इसके बाद राज्यपाल ओम स्पाइस एंड फूड प्राइवेट लिमिटेड पर पहुंचीं। यहां राकेश बंसल, संतोष बसंत, सुषमा बंसल, तृत्पता बंसल और शिल्पी बंसल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन





उद्यमी परिवार ने राज्यपाल को हींग के उत्पादन की बारीकियां बताईं। यहां मौजूद कर्मियों से भी राज्यपाल ने बात की और हींग उत्पादन के बारे में विस्तार से जाना। इस दौरान उद्यमी व समाजसेवी अशोक रावत, संजीव रावत, अशोक अग्रवाल जीके, विनय खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे। यहां से राज्यपाल सुरंगपुरा स्थित श्यामबाबा पैकेजर्स पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां शरद अग्रवाल, उनकी पत्नी अंजू अग्रवाल, पुत्र शुभम व पुत्रवधु ज्योति के साथ समाजसेवी डाॅ. वीपी सिंह ने उनका स्वागत किया। फैक्टरी मालिकों ने राज्यपाल को कागज व गत्ते से मिठाई, मेवा आदि के खूबसूरत डिब्बों को बनाने जाने की पूरी प्रक्रिया बताई। फैक्ट्री में मौजूद आउटलेट में सैकड़ों की संख्या में उत्पादित डिब्बों के संकलन को भी दिखाया गया।




यहां से राज्यपाल का काफिला शहर के क्रांति चौक स्थित तिवारी गली में बांकेलाल एंड संस पर पहुंचा। यहां सुरेश वर्मा व उनके पुत्र अनूप, अतुल व अंकित ने धातु हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्हें धातु हस्तशिल्प से बने लड्डू गोपाल, पर्स, नाव, हिरन आदि उत्पादों को दिखाया गया। करीब 12:30 बजे राज्यपाल अलीगढ़ रवाना हो गईं। करीब ढाई घंटे के इस भ्रमण कार्यक्रम में संजीव रावत उर्फ टीटू की अहम भूमिका रही। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र की टीम का योगदान सराहनीय रहा।








रंग-गुलाल उद्योग से नहीं हो सकीं मुखातिब
देश भर में अलग पहचान रखने वाले हाथरस के रंग-गुलाल उद्योग से राज्यपाल मुखातिब नहीं हो सकीं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल को अंत में आरबी कलर कंपनी (तोता ब्रांड की रंग फैक्टरी) पर भी जाना था। यहां फैक्टरी मालिक व कर्मचारियों ने उनकी अगवानी की पूरी तैयारी भी कर ली थी, लेकिन अंत समय पर यहां का कार्यक्रम रद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed