फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The government did not fulfill any promise

कोई वादा पूरा नहीं कर पाई मोदी सरकार

Tue, 02 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। महान दल की दाऊजी मेला पंडाल में हुई स्वाभिमान रैली में जिले भर से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मेला पंडाल लोगों से पूरा भरा हुआ था। भारी भीड़ होने पर भी लोग अपने आप ही व्यवस्थित रहे। महान दल के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी भी जनसमूह देखकर गदगद दिखाई दिए। 

रैली में मुख्य अतिथि के रूप में महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन शाक्या, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव सहित तमाम प्रांतीय पदाधिकारी शामिल हुए। महान दल अलीगढ़ मंडल प्रभारी प्रेम सिंह कुशवाहा और जिलाध्यक्ष बृजमोहन कुशवाहा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों का पुष्पाहार, नोटों की माला, पगड़ी और चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय पीएम मोदी ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। न काला धन वापस आया और न प्रत्येक नागरिक के खाते में 15-15 लाख रुपये पहुंचे। भाजपा वाले राम मंदिर निर्माण और हिंदुओं के नाम पर जनता के वोट लूटते हैं। 

उन्होंने कहा कि जनता के अच्छे दिन मोदी, माया, सोनिया, मुलायम और खुद मैं नहीं ला सकता। उन्होंने कुशवाहा, शाक्य, मौर्य समाज के लोगों से एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराने का आह्वान भी किया। रैली को महान दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन शाक्य, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव, ठा. सुशील सिंह, रामानंद सैनी, रूबी शाक्या, सबाजी मौर्य, अलीगढ़ मंडल प्रभारी प्रेम सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बृजमोहन कुशवाहा, दौलतराम कुशवाहा, नंदलाल निरंकारी, योगेंद्र कुशवाहा, शैलेंद्र मौर्य, मुनेंद्र शाक्य आदि ने भी संबोधित किया। रैली में नानक चंद्र कुशवाहा, प्रेमपाल कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, मोतीराम कुशवाहा, निहाल सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। 

विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी को कहा बसपाई

महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने वाहन रैली निकालते समय एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा टोके जाने पर नाराजगी व्यक्त की। कुशवाहा, शाक्य और मौर्य समाज के लोगों से बसपाई जलते हैं। रैली की अनुमति प्रशासन से ली गई, फिर भी उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को बसपाई मानसिकता वाला अधिकारी कह डाला। 

विज्ञापन

बसपा नेता हुए महान दल में शामिल

महान दल की स्वाभिमान रैली में बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा द्वारा महान दल में शामिल होने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। योेगेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज का भविष्य महान दल में ही सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed