फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The fight for manure continued throughout the day

खाद के लिए पूरे दिन होती रही मारामारी

Tue, 01 Nov 2022 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
The fight for manure continued throughout the day
धर्माशाला चौराहा पर सरकारी साधन समिति पर डीएपी लेने के लिए लगी किसानों की भीड़। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ-सादाबाद-हाथरस।
विज्ञापन

किसानों के सामने खाद का संकट पैदा हो गया है। इस समय डीएपी खाद के लिए मारामारी मची हुई है। सहपऊ क्षेत्र में सोमवार को केवल एक ही सरकारी समिति डीएपी खाद आया। ऐसे में घंटों इंतजार के बाद भी काफी किसानों को खाद नहीं मिला। अन्य कई स्थानों पर भी किसानों को आसानी से खाद नहीं मिला। कुछ स्थानों से किसान खाली हाथ लौट गए। कई इलाकों में किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं।
बारिश से पहले ही किसान की खेती काफी प्रभावित हुई है। अब उन्हें समय से खाद नहीं मिल रहा। सहपऊ में फिर खाद के लिए मारामारी रही। सोमवार को केवल एक ही सरकारी साधन समिति पर 360 बोरी डीएपी खाद आया। किसानों सुबह से ही सरकारी साधन समिति पर आना शुरू हो गए। अच्छी धूप निकलने पर वहां काफी संख्या में किसान खाद लेने के लिए आ गए।
विज्ञापन

खाद लेने के लिए भीड़ में धक्का-मुक्की होते देखकर देखते समिति सचिव ने उनसे उनके आधार कार्ड की फोटोस्टेट कॉपी ले ली और बारी आने का इंतजार करने को कहा। खाद कम थी और लेने वाले किसान अधिक। ऐसे में किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिला। कुछ किसानों का कहना था कि उनके आधार कार्ड सुबह ही जमा हो गए लेकिन शाम तक उनका नंबर नहीं आया और उनको खाली ही वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुबह आकर सचिव को आधार कार्ड की फोटोस्टेट जमा कराई थी। अब सचिव का कहना है कि उसके पास उसके आधार कार्ड फोटो स्टेट ही नहीं हैं। जमा करने में भी धांधली की जा रही है। शाम हो गई है और खाद भी खत्म हो गया है। - त्रिलोकी शर्मा, पीहुरा
- सुबह से शाम हो गई उसका तो नंबर ही नहीं आया। अब पता नहीं खाद मिलेगा अथवा नहीं खेतों की बुवाई कैसे की जाएगी। - सतीश ओझा, सिखरा
- दो कट्टे प्रति किसान को दिए जा रहे है। उनसे काम नहीं चल सकता। हमारा तो नंबर भी नहीं आया है। पता नहीं अब कब नंबर आएगा। - धर्म पाल, बागपुर
- अधिकारियों का कहना है कि जिले में पर्याप्त खाद है, लेकिन यहां तो खाद के लिए मारामारी मची हुई है। क्षेत्र में केवल इसी समिति पर खाद आई है वह भी खत्म सी ही है। - ललिता प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सरपंच गुतहरा साधन समिति

- आलू और गेहूं की फसल की एक साथ बुवाई से यह समस्या पैदा हुई है। वैसे गेहूं की बुवाई 15 नवंबर के बाद होती है। पर्याप्त खाद आ चुका है। और खाद की डिमांड की जा रही है। यह भी एक-दो दिन में आ जाएगा। किसान थोड़ा धैर्य से काम लें। खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। - आरके सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed