फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The explosion cracked the cable box, the nine-hour power breakdown

धमाके से फटा केबल बॉक्स, नौ घंटे बिजली ठप

Thu, 03 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 03 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The explosion cracked the cable box, the nine-hour power breakdown
कृषि उत्पादन मंडी में शिफ्ट हुई विद्युत लाइन। - फोटो : अमर उजाला
 शहर के नवीपुर इलाके में गुरुवार की सुबह 33 केवी लाइन के केबल बॉक्स में आग लग गई। इससे केबल बॉक्स तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे शहर के आधा दर्जन से अधिक इलाकों की बिजली नौ घंटों तक गुल रही। लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


केबल बॉक्स में आग लगने से मोहल्ला दिल्ली वाला, बुर्ज वाला कुआं, घास की मंडी, गली सीकनापान और रुई की मंडी सहित अन्य कई इलाकों की बिजली सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे    तक ठप पड़ी रही, जिससे लोगों को घरेलू कार्यों सहित अन्य कामों में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सूचना पर वहां पहुंचे बिजली कर्मियों ने केबल बॉक्स को खोलकर ठीक किया। तब जाकर शाम पांच बजे बाद बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी। इलाकाें के लोगों का कहना था कि आए-दिन कभी केबल तो कभी केबल बॉक्स में ही आग लग जाती है। सर्दी शुरू हो चुकी हैं, आने वाले दिनों मेें इस तरह की घटनाओं से बिजली कटौती में भी इजाफा हो जाएगा, जिससे उनकी परेशानी और अधिक बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई जितेंद्र यादव ने बताया कि केबल बॉक्स को ठीक कराकर सप्लाई सुचारू करा दी गई है। 

जब‌क‌ि ‌विद्युत विभाग और कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन द्वारा विद्युत लाइन शिफ्ंिटग के नाम पर सरकारी खजाने को 1.58 लाख का चूना लगाने का मामला सामने आया है। आरटीआई एक्टिविस्ट अजय शर्मा ने सूचना मांगी तो यह मामला सामने आया।

अब दोनों विभाग ही इस मामले से बचने की कोशिश में लगे हैं। आरटीआई में मिली सूचना के मुताबिक मंडी समिति सचिव ने मंडी के गेट संख्या एक के बराबर में सुपर मार्केट की दुकानों का निर्माण कराने के लिए मंडी के अंदर बनी 11,000 वोल्टेज की लाइन को शिफ्ट करने के लिए पत्र लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि विद्युत लाइन निर्माण के बीच में आ रही है।

 

इसके साथ-साथ एक दुकान के अंदर आपके विभाग का एक अतिरिक्त पोल स्थापित है, जिसके कारण निर्माण बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत लाइन के अतिरिक्त विद्युत पोल को हटाया जाए, जिससे निर्बाध रूप से निर्माण हो सके। इस पत्र के जवाब में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मंडी समिति को एक एस्टीमेट भेजा।

 

इसमें मांग की गई कि मंडी समिति इस विद्युत लाइन व पोल को शिफ्ट करने लिए नियमानुसार 1.58 लाख रुपये जमा किया जाए। बताते हैं कि इसके बाद गुपचुप तरीके से लाइन शिफ्ट करा दी गई और इसके एवज में कोई पैसा इस्टीमेट का जमा नहीं हुआ। 

मंडी समिति परिषद को जो एस्टीमेट एचटी लाइन को शिफ्ट करने का मांगा गया था, वह पैसा अभी जमा नहीं हुआ है। लाइन शिफ्ट होने की जानकारी मुझे नहीं है।
- टीपी सिंह, जेई विद्युत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed