फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The exclusion of those in the sari-bartenders

चुनाव में साड़ी-शराब बांटने वालों का करें बहिष्कार

Sun, 11 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 11 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
The exclusion of those in the sari-bartenders
भाजपा महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अतिथियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करते आयोजक। - फोटो : अमर उजाला
देश में जितने भी महापुरुष हुए, सभी ने किसी न किसी महिला की कोख से ही जन्म लिया है, इसलिए महिलाएं समाज की काफी महत्वपूर्ण कड़ी हैं। अब समाज को सही दिशा में ले जाने का जिम्मा भी महिलाओं को ही निभाना है।
विज्ञापन


आने वाले विधानसभा चुनाव में शराब, साड़ी और पायजेब बांटने वालों को खुद तो वोट देना ही नहीं हैं, अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी उनके पक्ष में वोट नहीं करने से रोकना होगा। यह विचार रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश महामंत्री अर्चना पांडेय ने डीआरबी इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने तीन तलाक को भी मुस्लिम समाज की महिलाओं पर अत्याचार बताया और कहा कि भाजपा महिला मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी का लाभ आने वाले समय में समाज के गरीब लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की बृज क्षेत्र की संयोजक रश्मि सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी डॉ. अनीता लोधी, महिला मोर्चा की मंत्री ममता रावल ने भी सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित करते हुए इस भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को महिला दिवस के रूप में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अधिकारों का ज्ञान भी होना आवश्यक है।

सम्मेलन को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्वेता चौधरी, प्रीती चौधरी, हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष डौली माहौर, संध्या आर्य, आशा ठाकुर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रभा सिंह, सरिता बघेल, रेनू कश्यप, दुर्गेश वार्ष्णेय ने भी संबोधित किया।

अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने की और संचालन दुर्गेश सेंगर ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, कप्तान सिंह ठेनुआं, रामकुमार वर्मा, रामवीर सिंह भैयाजी, देवेंद्र सिंह धनगर, चौधरी संजय सिंह, रामवीर सिंह माहौर, अभिषेक रंजन आर्य, संजय सक्सेना, डॉ.एसएस चौहान, मुकेश कौशिक, अशोक गोला, राकेश अनाड़ी, अलका कुलश्रेष्ठ, दया शर्मा, मीना कुमारी, गिरिजेश सिंह, प्रमिला चौहान, शकुंतला गौतम, सुनीता उपाध्याय, बीना जैन, डॉ. मंजूलता कुशवाहा आदि मौजूद थे।

भाजपा महिला मोर्चा के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में तीनों विधानसभा के  भाजपा उम्मीदवारों ने अपनी ताकत झोंक दी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। इन नेताओं ने अपने-अपने वाहन में लाई गईं महिलाओं को अपने-अपने नाम की टोपियां भी पहना रखी थीं, ताकि यह साबित हो सके कि यह महिलाएं किसके समर्थन में आईं हैं। इन महिलाओं की शक्ल में सम्मेलन में आईं प्रांतीय नेताओं को उनकी ताकत दिख सके। 


भाजपा महिला मोर्चा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन टिकटार्थियों के शक्ति प्रदर्शन में बदलता नजर आया। पार्टी के जिन नेताओं को महिला मोर्चा के कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं था, वह भी खुद को पार्टी मेें अपनी ताकत दिखाने के लिए अपने-अपने वाहनों से महिलाओं को लेकर आए, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने वह अपने क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति का आभास करा सकें। प्रत्याशियों के वाहनों से उतरने के बाद यह महिलाएं अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाते हुए भी देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed