फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The entire road was demolished to lay the pipeline.

Hathras News: पाइप लाइन बिछाने के लिए ध्वस्त कर दी पूरी सड़क

Tue, 16 Dec 2025 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 16 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The entire road was demolished to lay the pipeline.
नगर के जीटी रोड से स्टेट बैंक रोड की सड़क को जल निगम ने अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़कर रख दिया है। पाइपलाइन थोड़ी जगह में बिछेगी, लेकिन कार्यदायी संस्था ने पूरी सीसी सड़क को तहस-नहस कर दिया है।
विज्ञापन

खास बात तो यह है कि खोदी गई सड़क के दोनों तरफ कोई भी घर नहीं है, जहां पानी का कनेक्शन दिया जाए, लेकिन सड़क खुदने से छह से ज्यादा मोहल्लों तक आवागमन बाधित हो गया है, जिससे लोगों में नाराजगी है। गौरतलब है कि नगर में पहले से ही कई स्थानों पर जल निगम ने पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी थीं, लेकिन मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर दी गई, जिससे सड़कों की हालत खराब हो गई है। इन सड़कों पर खासकर वाहन चालकों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


सड़क का कुछ हिस्सा काट दिया जाता और पाइपलाइन बिछा दी जाती तो काम चल जाता, लेकिन जेसीबी से पूरी की पूरी सड़क को बर्बाद करके रख दिया गया है।
-अब्बी गुप्ता निवासी मोहल्ला बारहसैनी

सड़क तो काट डाली, लेकिन उसकी मरम्मत करने में कोताही बरती जा रही है। हफ्तों तक सड़क खुदी ही पड़ी रहती है। ज्यादा शिकायतें होने पर जल निगम मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव वार्ष्णेय निवासी मोहल्ला बारहसैनी।
---
टूटी हुई सड़क की शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी। मैं स्वयं जाकर देखूंगा कि जेसीबी से सड़कें न काटी जाएं। जल निगम के अधिकारियों से बात करके यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सिर्फ उतनी ही सड़क काटी जाए, जितने हिस्से में पाइप लाइन बिछाई जानी है।
-मुशीर अहमद, अध्यक्ष नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed