फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The emergency ward of Bagla District Hospital will be expanded

Hathras News: बागला जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का होगा विस्तार

Thu, 28 Aug 2025 02:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The emergency ward of Bagla District Hospital will be expanded
बागला जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का विस्तार किया जाएगा। वर्तमान में यहां बेड की संख्या सात है, इसे बढ़ाकर 20 किया जाएगा। शौचालय, स्टाफ रूम, नर्सिंग रूम व अन्य कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 32 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर स्वास्थ्य निदेशालय को भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




बागला जिला अस्पताल परिसर में सात बेड का इमरजेंसी वार्ड है। इसलिए सड़क हादसे या अन्य वजहों से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भर्ती करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से कई बार मरीजों को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। यहां इमरजेंसी के अनुसार अन्य सुविधाएं भी नहीं हैं।
विज्ञापन




अब लोनिवि के जरिये वर्तमान में संचालित इमरजेंसी वार्ड का विस्तार किया जाएगा। प्रस्ताव डीएम राहुल पांडेय के माध्यम से स्वास्थ्य निदेशालय भेजा गया है। इस प्रस्ताव में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बड़े सड़क हादसे के दौरान कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति भी हो जाती है। अत: जल्द ही इस प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाए। सीएमएस डॉ.सूर्य प्रकाश ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड के विस्तारीकरण का प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed