Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No Public Toilet in Hathras Market

हाथरस: बाजार में करोड़ों का हो रहा कारोबार, शौचालय एक भी नहीं, दुकानदार-खरीदार परेशान

Thu, 19 Nov 2026 04:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 19 Nov 2026 04:56 PM IST
सार

हाथरस के बाजारों में करोड़ों का कारोबार, फिर भी एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं। महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत, तालाब चौराहा पर नारकीय हालात, पालिका के दावे खोखले।

विज्ञापन
No Public Toilet in Hathras Market
मेंडू रोड स्थित महिला शौचालय पर लगा ताला - फोटो : संवाद

विस्तार

जिन बाजारों से हाथरस शहर की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलती है और जहां रोजाना हजारों ग्राहकों की भीड़ उमड़ती है, वहां एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को आपात स्थिति में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।

विज्ञापन


शहर का पुराना व प्रमुख कपड़ा व सौंदर्य प्रसाधन बाजार करीब 800 मीटर के दायरे में सिमटा है। पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, बागला मार्ग, बैनीगंज व चूड़ी वाली गली में बड़ी संख्या में महिलाओं का आना-जाना रहता है। ये बाजार शहर की रीढ़ हैं, जहां हर साल करोड़ों का कारोबार होता है, लेकिन इनमें से किसी भी बाजार में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा नहीं है।

विज्ञापन

बाजारों में इतनी जगह नहीं है कि शौचालय का निर्माण किया जा सके। तालाब चौराहा पर शौचालय बनाने का प्रयास किया गया था, लेकिन उस पर रोक लग गई। बाजार के निकट मोहनगंज व सासनी गेट पर शौचालय क्रियाशील हैं। बाजार में उपयुक्त स्थान मिलता है तो शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

No Public Toilet in Hathras Market
इगलास अड्डा स्थित शौचालय में आराम करता व्यक्ति - फोटो : संवाद

कहीं मिले ताले, कहीं सोता मिला युवक
नगर पालिका के शहर में 11 सार्वजनिक शौचालय हैं, लेकिन एक भी मुख्य बाजार में नहीं है। आगरा-अलीगढ़ और मथुरा-कासगंज रोड पर शौचालय बने हैं। इनकी देखरेख ठेके पर हो रही है। प्रत्येक शौचालय पर एक कर्मचारी तैनात है। इसके बावजूद इनकी हालत बदतर है। महिला शौचालयों पर हर समय ताला लटका रहता है। पुरुष शौचालय की ओर ही एक कर्मचारी बैठता है, जबकि किसी महिला कर्मचारी की तैनाती नहीं है। बुधवार को सासनी गेट चौराहा सिटी स्टेशन के निकट शौचालय पर ताला लगा मिला। इगलास अड्डा पर शौचालय खुला तो था, लेकिन यहां एक युवक फर्श पर सोता मिला। यहां न सफाई की व्यवस्था थी और न ही पानी की।

तालाब चौराहा पर नारकीय हालात
तालाब चौराहा शहर का व्यस्ततम चौराहा है। यहां से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। शहर का प्रमुख बाजार पंजाबी मार्केट यहीं से शुरू होता है। जगह होने के बावजूद यहां शौचालय नहीं बन सका है। नगर पालिका ने पूर्व में शौचालय बनाने का प्रयास किया, लेकिन नियमों की अनदेखी के कारण मामला कोर्ट में चला गया। लोग यहां तालाब की बाउंड्री को ही शौचालय के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। इस कारण यहां गंदगी का अंबार है। यहां से गुजरने पर भी संक्रमण का खतरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed