फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The echo of Jai Shri Ram remained at the doorstep of Braj.

Hathras News: ब्रज की देहरी पर रही जय श्रीराम की गूंज

Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
The echo of Jai Shri Ram remained at the doorstep of Braj.
श्रीरामदूत संकल्प सिद्ध बाइक यात्रा में शामिल भक्त। संवाद - फोटो : Samvad
अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भक्तों को न्योता देने के लिए शुक्रवार को शहर में श्रीराम दूत संकल्प सिद्ध बाइक यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में भक्त बाइकों पर सवार व पैदल राम भक्त नाचते-गाते हुए हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन




यात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण जी महाराज, हनुमान जी महाराज की झांकी के अलावा राम मंदिर की झांकी शामिल रहीं। शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पूरा माहौल भगवान श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन




शहर के पीबीएएस इंटर कॉलेज से श्रीराम दूत संकल्प सिद्ध बाइक यात्रा का शुभारंभ भजन गायक चित्र जी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख सदर पूनम पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी आदि ने भगवा ध्वज दिखाकर किया। बाइक यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल राम भक्त आगे भगवा ध्वज लेकर जयश्रीराम, जयश्रीराम, हनुमान जी महाराज का जय का जयघोष करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रा शहर के पीसी बागला इंटर कॉलेज से प्रभारंभ होकर अलीगढ़ रोड गांधी तिराहा, तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज, मधुगढ़ी, इगलास अड्डा, मथुरा रोड स्थित ओढ़पुरा, मुरसान गेट, घंटाघर, मोहनगंज, तालाब चौराहा, पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, घंटाघर, नजिहाई बाजार, रूई की मंडी, सादाबाद गेट, चामड़ गेट, नयागंज, मोती बाजार, सर्राफा बाजार, गुड़हाई बाजार, कमला बाजार सरक्यूलर रोड, मेंडू गेट, भूरापीर चौराहा, खातीखाना, बड़े सासनी गेट होते हुए पुन: पीबीएएस इंटर कॉलेज पर पहुंचकर समाप्त हुई।



अंत में राम भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। भक्तों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान जी की आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया।




आरएसएस के विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ, विभाग सहसंपर्क प्रमुख दुर्गेश, जिला संघ चालक डॉ. यूएस गौड, जिला कार्यवाह राम किशन, नगर संघचालक डॉ. पीपी सिंह, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, जिला प्रचारक मुनेंद्र, कार्यक्रम संयोजक जय शर्मा, भाजपा विस्तारक तरुण शर्मा, कार्यक्रम सह संयोजक प्रवीण खंडलेवाल, नगर प्रचारक अनमोल, विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र चतुर्वेदी, जिला संगठन मंत्री कपिल तिवारी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री, नवीन शर्मा, दीपक भारद्वाज, शुभम ऐलानी, अमित कौशिक, देव शर्मा, आशीष कुमार, रोहित अग्रवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।







मुस्लिम समाज ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

हाथरस। शहर में शुक्रवार को निकाली गई श्री रामदूत संकल्प बाइक यात्रा का शहर के मुरसान गेट स्थित मधुगढ़ी में मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हिंदू-मुस्लिम एकता की यह मिसाल शहर भर में चर्चा का विषय रही। समाजसेवी मुश्ताक अहमद ने कहा कि हमारे हाथरस के लोग भाईचारे का पैगाम हमेशा से देते आए हैं। आज भी मुस्लिम समाज के लोगों ने भाईचारे का पैगाम दिया है और आगे भी यही भाईचारा बना रहेगा। स्वागत करने वालों में मुश्ताक अहमद, आबाद कुरैशी, डॉ. रहीस अहमद अब्बासी, हाजी इकबाल अहमद सिखिया, शौबी कुरैशी, शहीद कुरैशी, हाजी कमर अहमद कुरैशी, राहत अहमद, हुमायूं खान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed