{"_id":"67b78cc274954e294d02f48f","slug":"the-deceased-used-to-steal-and-loot-in-secluded-places-hathras-news-c-64-1-sali1007-101343-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एकांत जगहों पर चोरी-लूट करते थे मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एकांत जगहों पर चोरी-लूट करते थे मृतक
Fri, 21 Feb 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
गांव चंदपा के एक गेस्ट हाउस में हर्ष फायरिंग कर भागते समय गिरफ्तार किए गए युवक ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि वह एकांत जगहों पर चोरी और लूटपाट की वारदात करते थे।
सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि कोतवाली के उपनिरीक्षक शांति शरण यादव को मंगलवार की रात को सूचना मिली कि करवन नदी के पुल के पास एक अर्टिगा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें शिवम (22) और मंजीत (18) निवासीगण बाढ़ौन थाना राया जिला मथुरा की मौत हो गई थी, जबकि प्रिंस निवासी बाढ़ौन घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण वहां से उसे अलीगढ़ भेज दिया गया।
उपनिरीक्षक ने जब हादसे में घायल हुए प्रिंस उर्फ प्रवीण पुत्र ओमवीर निवासी बाढ़ौन से पूछताछ की तो उसने बताया है कि वह लोग रात्रि में एकांत स्थान पर चोरी और लूट की घटनाएं करने के लिए निकलते हैं। कहीं पुलिस से सामना न हो जाए, इसलिए वह अपने साथ कार में हथियार लेकर चलते हैं। उसके पास एक 12 बोर की पौनियां बंदूक है, जिसे उसने अर्टिगा कार में छुपा रखा है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि प्रिंस से पूछताछ के बाद उसे मुरसान कोतवाली लाया गया और कार में छिपी हुई 12 बोर की पौनिया बंदूक को बरामद किया। इस दौरान पौनियां की नाल में 12 बोर का एक खोखा फंसा हुआ था। 12 बोर के दो कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।