फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The daughter, who has 900,000 followers on Instagram, is also under suspicion.

Hathras News: इंस्टाग्राम पर नौ लाख फॉलोअर्स वाली बेटी भी संदेह के घेरे में

Sat, 17 Oct 2026 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 17 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The daughter, who has 900,000 followers on Instagram, is also under suspicion.
शालिनी का इंस्टाग्राम अकाउंट। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Social Media
पिता की हत्या में शालिनी चौधरी भी संदेह के घेरे में है। उसके इंस्टाग्राम पर 9.39 लाख फॉलोअर्स हैं। वह बदमाशी वाली व आपत्तिजनक रील्स बनाती है, जिसमें गालियों का प्रयोग होता है।
विज्ञापन

शालिनी ने ही 15 अक्तूबर की सुबह गांव में अपने चाचा भूरी सिंह को फोन कर पिता के बीमार होने की खबर दी थी और मां से भी बात कराई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने परिजनों को फोन पर हत्या की जानकारी दी। बृहस्पतिवार सुबह काजल के चीख-पुकार मचाने पर आस-पड़ोसियों को गोपाल की मौत की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने जब उसका शव देखा तो पुलिस को खबर की। फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई के बीच भूरी सिंह गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। इधर, अशोक व चंद्रवीर गोवा में थे। वे फ्लाइट से दिल्ली और फिर वहां से फरीदाबाद पहुंचे। भूरी सिंह के अनुसार गोपाल की बेरहमी से हत्या की गई। गर्दन पर दोनों ओर चाकू के गहरे निशान थे। गर्दन लगभग कटी हुई थी। भूरी सिंह ने पुलिस को बताया कि पत्नी व सौतेली बेटी ने फोन पर बीमारी की खबर दी थी। प्रारंभिक छानबीन व परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने काजल व उसकी बेटी शालिनी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रील्स बता रहीं मानसिक स्थिति
शालिनी गांव में नहीं रहती थी। पढ़ाई के बहाने वह दिल्ली पहुंची और धीरे-धीरे इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर उसने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ा ली। यही उसकी आय का साधन भी बन गया, इसलिए वह पिता या मां पर निर्भर नहीं थी। उसकी रील्स उसकी मानसिक स्थिति बयां कर रही हैं। वैंपायर शेरनी के नाम से उसकी इंस्टा पर प्रोफाइल है, जिनमें अधिकतर रील्स बदमाशी तेवर वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed