फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The crowd gathered to see the puppy circling the temple

पिल्ले को मंदिर का चक्कर लगाते देख जुटी भीड़

Tue, 07 Nov 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Tue, 07 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
The crowd gathered to see the puppy circling the temple
पिल्ले को मंदिर का चक्कर लगाते देख जुटी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
कस्बे के प्रसिद्ध हनुमान टीले पर लोग एक पिल्ले को हनुमान मंदिर के चक्कर लगाते देखकर हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह पिल्ला सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर के ढाई बजे तक मंदिर का चक्कर लगाता रहा।
विज्ञापन


पहले तो लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मानते रहे। वहां काफी भीड़ जमा हो गई। पिल्ले का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पशु चिकित्सकों ने जब पिल्ले को दवा दी तो उसके बाद उसने चक्कर लगाना बंद कर दिया। 
विज्ञापन


सुबह जब मंदिर में रामायण पढ़ने वाले ललित शाह एवं पुजारी ने जब इस पिल्ले को मंदिर का चक्कर लगाते देखा तो दोनों ने उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। यह घटना पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बन गई। मौके पर भीड़ जुटने लगी। लोग इसे पिल्ले की हनुमान भक्ति के रूप में देखने लगे। देखते ही देखते वहां चढ़ावा चढ़ना शुरू हो गया। महिलाओं ने इस पिल्ले के पांव तक छूना शुरू कर दिया। बाद में पशुपालन विभाग को फोन किया गया तो पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मानव भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस उम्र के बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं। अधिक दिन होने के बाद यह कीड़े दिमाग पर असर करना शुरू कर देते हैं। इस स्थिति में पशु या तो चक्कर लगाना शुरू कर देता है या फिर अपने सिर को दीवार में मारना शुरू कर देता है। दवा देने के वह ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed