फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The couple injured in the accident died

Hathras News: दुर्घटना में घायल दंपती ने तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम

Wed, 18 Dec 2024 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Wed, 18 Dec 2024 01:43 AM IST
सार

चमन विहार कॉलोनी निवासी अरुण प्रजापति पत्नी रेखा के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में खंदौली के निकट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
The couple injured in the accident died
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली में 15 दिसंबर को हुए सड़क हादसे में घायल हुए कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी निवासी दंपती ने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


चमन विहार कॉलोनी निवासी अरुण प्रजापति (34) अपनी पत्नी रेखा (33) के साथ 15 दिसंबर को बाइक से अपनी रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में खंदौली के निकट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए आगरा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अरुण की पत्नी को रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। गंभीर अवस्था में उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया।
अरुण प्रजापति ने उपचार के दौरान आगरा के अस्पताल में मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। करीब तीन घंटे बाद उनकी पत्नी ने जयपुर में दम तोड़ दिया। उनकी मौत की जानकारी जैसे ही घर पहुंची तो यहां चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed