{"_id":"6761dad64849fa3080009b97","slug":"the-council-members-smeared-the-picture-of-the-chairman-and-former-mp-with-soot-hathras-news-c-56-1-mrt1060-124176-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सभासदों ने चेयरमैन व पूर्व सांसद के चित्र पर पोती कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सभासदों ने चेयरमैन व पूर्व सांसद के चित्र पर पोती कालिख
Wed, 18 Dec 2024 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के सभासदों ने मंगलवार को लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को आगरा रोड स्थित शहीद पार्क में सभासदों ने विरोध करते हुए पालिकाध्यक्ष व पूर्व सांसद के चित्रों पर कालिख पोती। सभासदों ने फिर एक बार विकास कार्य न होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी।
नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य न होने के विरोध में तीसरे दिन शहीद पार्क पर सभासद इकट्ठा हुए। सभासदों ने यहां सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि चार दिन से वह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।
इस मौके पर दिनेश सिंह, अतुल चौधरी, हरीशंकर कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, राकेश कुमार, सोनम आजाद, धर्मेंद्र दिवाकर, कृष्ण गोपाल, धर्मेंद्र कुमार पीपल, अभिषेक राज आदि सभासद मौजूद थे। इधर, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी का कहना है कि अनावश्यक दबाव बनाने के लिए सभासद ऐसा कर रहे हैं। दो सफाई कर्मियों के वेतन और निर्माण कार्याें के भुगतान में पांच फीसदी कमीशन की मांग की जा रही है, जिसे हम पूरा नहीं कर सकते।