फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The contract worker misbehaved with the cleaning worker, commotion

Hathras News: ठेका कर्मी ने सफाई कर्मचारी से की अभद्रता, हंगामा

Tue, 22 Aug 2023 11:59 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 22 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The contract worker misbehaved with the cleaning worker, commotion
मुरसान नगर पंचायत में ईओ सुरेश कुमार से युवक के ​खिलाफ कार्रवाई की मांग करते सफाई कर्मचारी। संव - फोटो : samvad
नगर पंचायत के दो कर्मचारियों के बीच मंगलवार की सुबह आपस में गाली-गलौज हो गई। इससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य ठप कर दिया और कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार से ठेका कर्मी की शिकायत की।
विज्ञापन




सफाई कर्मियों ने ईओ को बताया कि ठेके पर काम करने वाला युवक आए-दिन उनके साथ अभद्र व्यवहार कर अपने आप को अधिकारी समझकर कार्य बताता रहता है। वह आए-दिन जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करता रहता है। उसके द्वारा बताए गए कार्य को न करने पर वह अभद्र व्यवहार करने लगता है।
विज्ञापन




मंगलवार को युवक ने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया। सफाई कर्मचारियों ने ठेके पर काम करने युवक को हटाने की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह व ईओ ने दोनों पक्षों को नगर पंचायत कार्यालय में आमने-सामने बिठाकर उनको गलती का अहसास कराया और समझौता करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed