{"_id":"67ec4fade4e943e2dc061503","slug":"the-constable-slapped-the-prisoner-there-was-uproar-hathras-news-c-259-1-ssn1001-101749-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सिपाही ने बंदी को जड़ा थप्पड़, शोरशराबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सिपाही ने बंदी को जड़ा थप्पड़, शोरशराबा
विज्ञापन
मंगलवार को बंदियों से भरे वाहन में उस समय शोरशराबा मचने लगा, जब एक सिपाही ने एक बंदी को थप्पड़ मार दिया। इससे सभी बंदी नाराज हो गए। बंदियों की नाराजगी को भांप कर चालक वाहन को लेकर कोतवाली सासनी आ गया। समझौते के बाद वाहन चालक बंदियों को लेकर अलीगढ़ जिला कारागर के लिए रवाना हुआ।
दरअसल, मंगलवार की शाम हाथरस कोर्ट से तारीख कर वापस अलीगढ़ जिला कारागर जा रहे बंदी मुकेश कुमार निवासी सादाबाद ने बताया कि वह कोर्ट से तारीख कर जेल वापस जा रहे थे, तभी एक सिपाही ने बिना बात उनको तमाचा जड़ दिया। जिससे बाकी बंदियों ने शोरगुल मचाया।
शोरशराबा सुनकर चालक वाहन को लेकर सासनी कोतवाली आ गया। पुलिस वालों के समझाने के बाद बंदी मुश्किल से माना। बंदी ने बताया कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह कुछ भी कर सकता है। एएसपी अशोक कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, जानकारी की जा रही है।