{"_id":"68852ee0d747923c600b1ffc","slug":"the-closed-school-was-found-running-hathras-news-c-63-1-sali1025-103452-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बंद कराया गया स्कूल चलते हुए मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बंद कराया गया स्कूल चलते हुए मिला
Sun, 27 Jul 2025 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान ने अमान्य स्कूलों के संचालन पर रोक लगाने के क्रम में शनिवार को प्राइवेट स्कूलों की चेकिंग की। वह एक दर्जन स्कूलों में गए। गत वर्ष यू डाइस में बच्चों की फीडिंग न होने के कारण बंद कराया गया एक स्कूल संचालित मिला।
यहां अमान्य कक्षाएं चल रहीं थीं। स्कूल निर्धारित स्थान के बजाय बेसमेंट में चल रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि धनवंती देवी पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा तक की मान्यता है। इसकी मान्यता दमदपुरा के लिए है। इसके बावजूद निर्देशों की अवहेलना करते हुए संचालक द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से स्कूल को संचालित किया जा रहा था। मौके पर पहुंचकर स्कूल का संचालन बंद करा दिया गया है और संचालक को चेतावनी दी गई है।