फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The bodies of five women arrived in the village

गांव पहुंचे पांचों महिलाओं के शव, मचा कोहराम

Tue, 09 Jan 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)। 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।  Updated Tue, 09 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
 The bodies of five women arrived in the village
गांव विधिपुर में मृतकों के पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद विलाप करती महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
मथुरा में हुए सड़क हादसे में मृत पांच महिलाओं के शव मंगलवार को गांव लाए गए। शवों के पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। शाम को क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिसावर के मजरा विधिपुर एवं नगला बक्सा में गमगीन माहौल में सभी का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों गांवों में मातम पसरा रहा। हर किसी की आंख इस दर्दनाक हादसे पर नम थी। 
विज्ञापन


विधिपुर निवासी ओमवीर सिंह की ननिहाल थाना सुरीर के ग्राम मानागढ़ी में है। वहां सोमवार को उनके किसी रिश्तेदार का त्रयोदशी संस्कार था, जिसमें ओमवीर सिंह के परिवार के लोगों के अलावा आस-पड़ोस एवं नगला बक्सा के भी कुछ लोगों समेत करीब दो दर्जन लोग मैक्स पिकअप वाहन से गए थे। जब यह लोग त्रयोदशी संस्कार से लौट रहे थे तो टैंटीगांव के समीप सोमवार की देर शाम सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉला ने इनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में मैक्स सवार पांच महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रॉला में सवार एक व्यक्ति की भी मौत हो गई थी। मैक्स में सवार अन्य कई लोग भी घायल हो गए थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर थी और उनका उपचार मथुरा के हॉस्पिटल में चल रहा है। मृतकों में रमा (35 वर्ष) पत्नी सत्यवीर सिंह, हरवीरी (55 वर्ष) पत्नी सुरेश, रजनी (17 वर्ष) पुत्री रनवीर सिंह, वीरमती (60 वर्ष) पत्नी प्रेम सिंह निवासीगण विधिपुर एवं नगला बक्सा निवासी किशनवती (55 वर्ष) पत्नी महेंद्र सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शिवम पुत्र धनवीर व जूली पुत्री ओमवीर सिंह का उपचार मथुरा के नयति हॉस्पिटल में जारी है। मंगलवार को विधिपुर में चार और नगला बक्सा    में किशनवती का दाह-संस्कार हुआ। मंगलवार को विधिपुर एवं नगला बक्सा में जैसे ही इन महिलाओं के शव पहुंचे तो दोनों गांवों में हाहाकार मच गया। पूरा माहौल परिजनों के करुण-क्रंदन और उनकी चीख-पुकार से गूंज उठा। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में मौजूद लोगों ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर भारी मात्रा में गांव में पुलिस बल तैनात रहा। अंत्येष्टि स्थल पर थाना प्रभारी केपी सिंह और चौकी इंचार्ज संजय सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed