फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   the bar association sikandrarao election results

The Bar Association Sikandrarao: महेश चंद्र अंजाना अध्यक्ष, देवकांत कौशिक बने सचिव

Tue, 24 Dec 2024 09:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 09:52 PM IST
सार

सुबह से तहसील परिसर स्थित बार कक्ष में मतदान शुरू हो गया। शाम को नतीजा घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर महेश अंजाना ने दिनेश कुमार चौहान को हराया।

विज्ञापन
the bar association sikandrarao election results
बार एसोसिएसन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत - फोटो : स्वयं

विस्तार

सिकंदराराऊ दि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तहत 24 दिसंबर को गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर महेशचंद्र अंजाना और सचिव पद पर देवकांत कौशिक ने जीत हासिली की।

विज्ञापन


24 दिसंबर की सुबह से तहसील परिसर स्थित बार कक्ष में मतदान शुरू हो गया। शाम को नतीजा घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर महेश अंजाना ने दिनेश कुमार चौहान को हराया। महेश 64 और दिनेश को 37 वोट मिले, जबकि एक वोट निरस्त हो गया। सचिव पद पर देवकांत कौशिक ने राजेश कुमार बघेल को 31 वोट से हराया। देवकांत को 66 और राजेश को 35 वोट मिले।
विज्ञापन

 
कोषाध्यक्ष पद पर समाज प्रिय रत्न 59 वोट पाकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी विजेंद्र सिंह बघेल को 43 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव कुमार सक्सेना 53 मत पाकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी रविंद्र यादव को 48 मत मिले और एक मत निरस्त हुआ। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम यादव 83 वोट पाकर विजयी रहे। उन्होंने विकास पांडेय को हराया। विकास 19 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सह सचिव प्रशासन के पद पर दिनेश कुमार बघेल 73 मत पाकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी समीर यादव को 29 मत मिले। सह सचिव पुस्तकालय पद पर विजय कुमार उपाध्याय 62 वोट पाकर विजयी घोषित हुए। सह सचिव प्रकाशन के पद पर राममोहन यादव 61 वोट पाकर विजयी घोषित हुए। विजयी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश गौतम ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed