{"_id":"6797bd0833c6b540490667ca","slug":"the-bar-association-saadabad-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bar Association: अध्यक्ष पद पर तीन और सचिव पद पर दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, ये जीते निर्विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
The Bar Association: अध्यक्ष पद पर तीन और सचिव पद पर दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, ये जीते निर्विरोध
Mon, 27 Jan 2025 10:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:36 PM IST
सार
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हंबीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर अनुराग गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर निशा गौतम और संयुक्त सचिव तृतीय पद पर दीपक कुमार को निर्विरोध रूप से विजयी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
सादाबाद में नोटिस बोर्ड पर चुनाव की जानकारी लेते अधिवक्ता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दि बार एसोसिएशन सादाबाद के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसी दिन नामांकन वापसी की प्रक्रिया भी हुई। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इस दौरान नामांकन पत्रों में आई आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर तीन और सचिव पद पर दो प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी अधिवक्ता राजेंद्र कुमार अग्रवाल और वीरेंद्र कुमार मित्तल ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। अब 4 फरवरी को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार पाराशर और सतेंद्र कुमार पाराशर के लिए मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, सचिव पद पर दिग्विजय सिंह व हरीदत्त शर्मा, संयुक्त सचिव प्रथम पद पर दीपक कुमार दीक्षित व रोहिताश कुमार सिसौदिया, संयुक्त सचिव द्वितीय पद पर कृष्णगोपाल चतुर्वेदी व राजेश कुमार शर्मा के लिए मतदान होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार कुलश्रेष्ठ और शैलेंद्र नगाइच के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन
निर्विरोध जीते ये प्रत्याशी
चुनाव अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल एडवोकेट व वीरेंद्र मित्तल ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हंबीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर अनुराग गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर निशा गौतम और संयुक्त सचिव तृतीय पद पर दीपक कुमार को निर्विरोध रूप से विजयी घोषित किया गया है।