फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The accused of theft in the temple was caught in an encounter

Hathras News: मंदिर में चोरी के आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा, माल बरामद

Wed, 02 Apr 2025 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Wed, 02 Apr 2025 02:09 AM IST
सार

मुरसान गेट स्थित बौहरे वाला बाग में हनुमान मंदिर के पुजारी सनी गोस्वामी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि मंगलवार की सुबह वह मंदिर पर आए तो मंदिर का ताला टूटा पड़ा था। सामान इधर-उधर पड़ा था। चोरों ने मंदिर से दो घंटे, दो गदा और मुकुट चोरी कर लिए थे।

विज्ञापन
The accused of theft in the temple was caught in an encounter
मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : पुलिस

विस्तार

कोतवाली सदर क्षेत्र के मुरसान गेट स्थित बौहरे वाला बाग में हनुमान मंदिर से सोमवार की रात्रि चोरी के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की देर शाम को मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मुरसान गेट स्थित बौहरे वाला बाग में हनुमान मंदिर के पुजारी सनी गोस्वामी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि मंगलवार की सुबह वह मंदिर पर आए तो मंदिर का ताला टूटा पड़ा था। सामान इधर-उधर पड़ा था। चोरों ने मंदिर से दो घंटे, दो गदा और मुकुट चोरी कर लिए।
विज्ञापन


इसके अलावा हजारों रुपये की नकदी भी ले गए। बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी उखाड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया था। मंगलवार की शाम को ही पुलिस की टीमों ने कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंवरपुर रोड पर पुलिस ने कुंबा पुत्र इकरार निवासी इगलास अड्डा को मुठभेड़ में दबोच लिया। गोली लगने से कुंबा घायल हो गया। सीओ सिटटी योगेंद्रकृष्ण नारायण ने बताया कि मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed