{"_id":"6998cfeee8270aa3c508fdd3","slug":"the-accused-in-the-murder-of-the-army-man-will-come-to-hathras-from-kurukshetra-on-b-warrant-hathras-news-c-56-1-hts1004-144875-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कुरुक्षेत्र से बी-वारंट पर हाथरस आएंगे सैन्यकर्मी के हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कुरुक्षेत्र से बी-वारंट पर हाथरस आएंगे सैन्यकर्मी के हत्यारोपी
Sat, 21 Feb 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जेल में आर्म्स एक्ट के मामले में निरुद्ध सैन्यकर्मी हत्याकांड के आरोपियों के बी-वारंट पुलिस ले चुकी है। वारंट कुरुक्षेत्र जेल तक पहुंच गए हैं। जल्द ही दोनों हत्यारोपी यहां कोर्ट में पेश होंगे। इसके बाद पुलिस इन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
कोर्ट से तारीख करने के बाद लौटते समय सैन्यकर्मी की पांच फरवरी की दोपहर दिनदहाड़े हाईवे पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोप विक्रम उर्फ विक्को उसके साथ केके पंडित सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। प्रदेश में एनकाउंटर के डर से दोनों शातिर दिल्ली एनसीआर होते हुए कुरुक्षेत्र भाग गए थे।
इसके बाद वहां नाटकीय ढंग से कोतवाली थाना सदर पुलिस ने उन्हें अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था और जेल भेज दिया था। इस कार्रवाई के बाद सादाबाद पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन अधिकारियों तक इनके पकड़े जाने की खबर तीन दिन बाद पहुंची थी, इसलिए कुरुक्षेत्र पुलिस की कार्रवाई भी संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन
पुलिस इस प्रकरण में स्थानीय न्यायालय से बीएनएसएस की धारा 303 के अंतर्गत बी-वारंट ले चुकी है। यह प्रोडक्शन वारंट कुरुक्षेत्र जेल में दाखिल भी हो चुका है। पेशी के बाद यदि इनकी रिमांड मिलती है तो पुलिस को साक्ष्य संकलन व तथ्य जुटाने में मदद मिलेगी। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि बी-वारंट को लेकर कार्यवाही की जा रही है।
बैलेस्टिक रिपोर्ट से साफ होगी तस्वीर
कुरुक्षेत्र पुलिस ने विक्रम उर्फ विक्को को पिस्टल और केके पंडित को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों असलहा अब कुरुक्षेत्र में माल मुकदमा हैं। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि अखिलेश की हत्या में ये दोनों हथियार ही प्रयोग में लाए गए थे। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद स्थिति साफ होगी। साथ ही दोनों अवैध हथियारों की बैलेस्टिक जांच भी कराई जाएगी, जिससे साफ हो सके कि अखिलेश को लगने वाली गोलियां हरियाणा पुलिस द्वारा बरामद हथियार से ही चली थीं या नहीं।