फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The accountants filled the hunger to demand the issue of the mandate

शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर लेखपालों ने भरी हुंकार

Wed, 18 Sep 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
The accountants filled the hunger to demand the issue of the mandate
शासनादेश जारी करने के लिए लेखपालों ने भरी हुंकार
विज्ञापन

तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील सदर में सभी कार्यों से विरक्त रहकर लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर जमकर नारेबाजी की। अध्यक्षता नरेंद्र तिवारी ने की और संचालन बलवीर सिंह ने किया। सीएम के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
वक्ताओं ने एसीपी विसंगति, वेतन उच्चीकरण, प्रोन्नति काडर रिव्यू, पेंशन विसंगति, भत्ते, राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तन, कृषि विभाग की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश की भांति प्रशासनिक व्यय दिए जाने आदि मांगों को लेकर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी हमारी मांगों पर सहमति व्यक्त करने के बाद भी गत दो वर्षों से शासनादेश जारी नहीं कर रही है। इससे स्पष्ट है कि जब तक पूर्ण रुप से लेखपाल काम बंद नहीं करते, तब तक कोई शासनादेश जारी नहीं होगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने ऐसे में शीघ्र पूर्ण बहिष्कार कर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर शंकर सिंह, रमेश चंद्र, राम निवास सिंह, रमेश चंद्र, पंकज कौशिक, राघवेंद्र सिंह, विनय चौधरी, मेघा जैन, श्वेता यादव, साची, ऐजाज मेहंदी, सुनील शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, रुचि सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed